Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीमद् भागवत के हर अक्षर में वास है श्रीनारायण हरि विष्णु काः अतुल कृष्ण भारद्वाज

Pragya News 24

Thu, Feb 6, 2025
Post views : 54
  • राजेंद्र प्रसाद गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा
  • कथा से पूर्व डिफेंस एस्टेट फेस−1 में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा, 501 महिलाओं ने उठाए कलश
  • कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज प्रतिदिन देंगे भवगत प्राप्ति का उपदेश, 8 और 10 को होगी रासलीला भी

आगरा। श्रीमद् भागवत कथा के हर अक्षर में भगवान श्रीनारायण का वास है। जीवन की हर समस्या का निदान कथा श्रवण मात्र से प्राप्त होता है। कथा का रसपान न सिर्फ दिव्य अनुभूति प्रदान करता है अपितु जीवन आदर्श भी देता है…सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन ज्ञान, वैराग्य और भक्ति पर यह उपदेश दिया कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने।

गुरुवार से डिफेंस एस्टेट, फेस−1 स्थित श्रीराम पार्क में राजेंद्र प्रसाद गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा से पूर्व 501 कलशों के साथ भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश लेकर पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं दुर्गा मंदिर से बैंड बाजों के साथ चलीं। कलश यात्रा की अगुवानी स्वयं प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी की सवारी कर रही थी।

पदयात्रा करते भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज चल रहे थे। मुख्य यजमान सुनील गोयल एवं श्वेता गोयल सिर पर पवित्र ग्रंथ को लेकर चल रहे थे। उनके साथ− साथ दीपक गोयल, तनु गोयल, रवि गोयल, मनमोहन गोयल, पवन गोयल, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, कल्याण प्रसाद मंगल, राजेश मित्तल, पंकज बंसल आदि व्यवस्थाएं संभाले साथ थे।

डिफेंस एस्टेट, फेस 1 में राजेंद्र प्रसाद गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा में सहभागिता करतीं महिलाएं।

कलश यात्रा समापन पर कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमारी जीवन पद्धति की सभी समस्याओं का निदान है। यदि आमजन उसका अंश मात्र भी जीवन में उतार ले तो सद्गति को प्राप्त हो सकता है। व्यास जी ने बताया कि ज्ञान रूपी दीपक प्रत्येक व्यक्ति में विराजमान है, परन्तु वह व्यक्ति के जीवन में प्रखर रूप में विकास हेतु भागवत कथा ज्ञान के श्रवण से ही प्राप्त होता है और उसे व्यक्ति अपने जीवन में अखण्ड प्रज्वलित रख सकता है। नाम जप की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु के नाम को भजकर ही भक्त प्रहलाद, बालक ध्रुव, मीराबाई, सन्त रविदास, कबीरदास, चैतन्य महाप्रभु सभी इस भवसागर से पार हो गए। आज नाम महिमा के कारण ही लाखों अंग्रेज वैष्णव हो गए। विश्व के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता स्टीफन स्पील वर्ग, जूलिया राबर्ट्स प्रसिद्ध अभिनेत्री, लन्दन के उद्योगपति फोर्ड इत्यादि सभी हिन्दू धर्म स्वीकार कर वैष्णव हो गए। व्यास जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण से अन्तिम समय में उद्धवजी ने प्रश्न किया कि प्रभु आप इस संसार से जा रहे हैं, तो हम भक्तगण आपका दर्शन कब, किस रूप में और कहां प्राप्त कर सकते हैं? प्रभु श्रीकृष्ण ने कहा कि मेरा दर्शन मेरे नाम, मेरे धाम एवं मेरे ग्रन्थ में कर सकते हैं, जैसे आप सोने, चांदी, लकड़ी एवं मिट्टी की मूर्ति में दर्शन करते हैं, उसी तरह अक्षरों के रूप में हम अपने ग्रन्थ श्रीमद् भागवत एवं श्री मानस में विराजमान रहेंगे। श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक होगी। द्वितीय दिवस शुक्रवार को सृष्टि रचना, नारद चरित्र, परीक्षित जन्म एवं सुखदेव आगमन के प्रसंग होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन