Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: देहरी पूजन के साथ राजा दशरथ के यहां शुरु हुए राम विवाह के मंगल कार्य

Pragya News 24

Wed, Sep 25, 2024
Post views : 82
  • ढोलक और मंजीरों संग गूंज रहे मंगल गीत
  • रानी कौशल्या ने देहरी पूजन के बाद ननदों को दिए उपहार
  • घर में छायी उत्सव की उमंग और खुशियां

आगरा। रानी कौशल्या की ननदों कामना व नुपुर ने देहरी पूजन कर आज राजा दशरथ के निवास पर श्रीराम के मंगल कार्यों का शुभारम्भ किया। विधि विधान के साथ देहरी पर हल्दी से स्वास्तिक व आटे से चैक पूर कर शुभ कार्यों का शुभारम्भ किया। रानी कौशल्या ललिता शर्मा ने नेग स्वरूप दोनों ननदों को उपहार भेंट किए। देहरी पूजन के उपरान्त अयोध्या नगरी की सभी सखियों ने मिलकर मंगल गीत गाए और खूब नृत्य किया।

शंकर पार्वती के आंगन गजानन झूलो पलना…, रानी कौशल्या के लाल हुए, सुमित्री जच्चा बनी…, कौशल्या मुड़-मुड़ देखे पलना, यो गोरा-गोरा किस पे गया मेरा ललना…, जैसे गीतों में जहां श्रीराम जन्म की खुशियां बिखरती नजर आयी वहीं सियाराम के विवाह के मंगल गीतों ने भी भक्ति की खूब रसधारा बहायी। रानी कौशल्या के निवास पर हर रोज भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अयोध्या धाम बने बाग फरजाना की सखियां न सिर्फ विवाह की तैयारियों में व्यस्त हैं बल्कि उत्साह और उमंग के साथ हर परम्परा को निभाया जा रहा है। 25 सितम्बर को भजन संध्या के साथ रंगोली व थाल सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हरिनारायण चतुर्वेदी, प्रखर शर्मा, युक्ति शर्मा, नितिन अग्रवाल, मनीष शर्मा, सुमन शर्मा, अनुराधा शर्मा, अनुज अरोरा, गरिमा जैन, स्नेहलता गुप्ता, पूजा भार्गव, सीमा सिंघल, कामना उपाध्याय, नुपुर दीक्षित, मेगा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

राम जन्म की खुशी में दीपों से जगमगाया राजा दशरथ का आवास
हर तरफ भगवान राम के जन्म की खुशी में प्रज्ज्वलित दीपों की बिखरती उज्ज्वलता। जो वातावरण को ही नहीं मन के अन्धकार को भी श्रीहरि की भक्ति के प्रकाश से दूर कर रही थी। मन में श्रद्धा का भाग व और मुख पर श्रीराम के जयकारे। हर तरफ खुशियां और प्रकाश बिखरा था।
आज बाग फरजाना क्षेत्र राजा दशरथ के आवास पर रामलीला आयोजन के तहत श्रीराम जन्म की खुशी में 1001 दीप जलाकर दीपावली मनाई गई। राजा दशरथ का आवास प्रकाश और फूलों से ऐसे सजा था मानो अयोध्या नगरी। दीपों की श्रंखला में सियाराम, अयोध्या, लक्ष्मण, हनुमान और रामायण के अन्य पात्रों के नाम लिखे गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा ने सियाराम की आरती कर किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन