Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जिला जेल के कैदियों के पास पहुंचा गुरुसत्ता की अखंड ज्योति का प्रकाश

Pragya News 24

Sun, Jun 22, 2025
Post views : 96

आगरा। आज दिनांक 22 जून 2025 को अखिलविश्व गायत्री परिवार के संस्थापक संरक्षक पंडित श्रीराम शर्मा एवं वन्दनीया माता भगवती के सूक्ष्म संरक्षण में विजन 2026 के अंतर्गत ज्योति कलश रथ यात्रा भ्रमण आगरा नगर में तीसरे दिन जिला जेल पहुंची। जिला जेल में जेलर बी के गौतम ने सपत्नीक ज्योति कलश का पूजन किया। तत्पश्चात जेल में बंदियों को ज्योति कलश और अखंड ज्योति के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। सभी कैदियों ने अपने जीवन में साधना ओर अपने को सुधारने का संकल्प लिया तथा सभी को गुरुसत्ता का युगसाहित्य ज्ञान प्रसाद दिया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी जेलर मनोज कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर सुनील कुमार सिंह आदि का सहयोग रहा।

जिला जेल के बाद रथ यात्रा क्रमशः वैभवपुरी, मंगलम एस्टेट, तक्षशिला कॉलोनी, सूर्यलोक कॉलोनी, विश्वास पुरम, कालिंदीपुरम, बलवंत नगर होते हुए पी पी नगर पहुंची जहां पर दीपयज्ञ कर यात्रा ने विश्राम लिया।
रथ यात्रा का स्वागत क्रमशः एस के द्विवेदी, महेश छाबड़ा, ज्ञानेंद्र शर्मा, मनोज पचौरी, वरिष्ठतम गायत्री परिजन राजपाल सिंह, रनवीरसिंह, बी एस चाहर, श्रीमती सरोज चाहर, श्रीमती पुष्पलता शर्मा एवं अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ ने किया।

रथ यात्रा में जिला समन्वयक सुरेश चन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, राजवीर सिंह, जयंती प्रसाद कुशवाह, तेजसिंह चाहर, कालीचरण शर्मा, भगवान सिंह आदि का सहयोग रहा।
कल दिनांक 23 जून को ज्योति कलश रथ प्रातः 9 बजे दिल्ली गेट, 10 बजे खंदारी होते हुए सिकंदरा क्षेत्र में भ्रमण करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन