Thu 04 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गोवर्धन महाराज के जयकारों से गूंजा श्रीजगन्नाथ जी का मंदिर

Pragya News 24

Tue, Nov 14, 2023
Post views : 62
  • श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया गया अन्नकूट महोत्सव, श्रद्धालुओं ने गोवर्धन शिला का पंचामृत से अभिषेक कर लगाई परिक्रमा

आगरा। आज श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कान) में गोवर्धन महाराज के जयकारे गूंज रहे थे। अन्नकूट महोत्सव के आयोजन में श्रद्धालु अपने घरों से छप्पन बोग बनाकर मंदिर पहुंचे। पंचामृत से अभिषेक व पूजन कर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई। मंदिर में ग्वाल बालों संग श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की आकर्षक झांकी छप्पन भोग के साथ सजाई। हरे राम हरे कृष्णा के संकीर्तन पर झूमते गाते श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया।

सुबह 8 बजे इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने गोवर्धन महिमा कथा के साथ अन्नकूट महोत्सव का शुभारम्भ किया। शंखनाद, मृदंग व मंजीरों संग कीर्तन करते हुए गोवर्धन शिला को डोले में विराजमान कर पंडाल तक झूमते गाते श्रद्धालुओं ने स्थापित किया। जहां पंचामृत से विधि विधान के साथ गोवर्धन शिला का अभिषेक किया। श्रद्धालु अभिषेक के लिए अपने-अपने घरों से दूध, दही, घी, शहद… आदि सामग्री लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। अंत में आरती कर गोवर्धन महाराज के जयकारों संग परिक्रमा लगाई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, राहुल बंसल, अशु मित्तल, सुशील ग्रवाल, अखिल बंसल, विमल नयन फतेहपुरिया, अखिल मोहन मित्तल, राजीव जैयवाल, विकास बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, संजय कुकरेजा, राजेश उपाध्याय, राजीव मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन