Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सांवरा जब मेरे साथ है, मुझे डरने की क्या बात है…खाटू श्याम जी की भजन संध्या में डूबे श्रद्धालु

Pragya News 24

Mon, Oct 16, 2023
Post views : 189

आगरा। जनकपुरी में आज हर श्रद्धालु शखाटू नरेश के भक्तिमय सुरों में डूबा था। भक्ति के रागों पर हर श्रद्धालु झूमता गाता हर नजर आया। जय श्रीराम, हरि बोल, राधे-राधे के साथ श्याम बाबा के जयकारों से गुंजायमान जनकपुरी आज मानों श्रीहरि का धाम बन गई। जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश बागड़ा ने भक्तिमय रागों का राग छेड़ा तो कुछ ऐसा ही नजारा नजर नजर आया संजय प्लेस में सजी जनकपुरी के जनक महल में। श्रीश्याम सेवक परिवार समिति व खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा खाटू श्याम जी की भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतरंगी फूलों से मुख्य मंच पर श्याम बाबा की भव्य झांकी सजाई गई।

भजन संध्या का शुभारम्भ श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने मंच पर सजी खाटू नरेश की भव्य झांकी के समझ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुमन्यु अग्रवाल रंजना अग्रवाल ने खाटू श्याम बाबा का पूजन कर ज्योत जलाई। मुकेश बागड़ा ने जैसे ही खाटू नरेश के भजनों का सिलसिला छेड़ा, हर भक्त श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए सुर से सुर मिलाने लगा। तेरे होते हार गया तो किसे पुकारेगा…, बुरा वक्त जब घेर लेते है तो हर कोई मुंह फेर लेता है…, सांसे तो बस एक वहम है, श्याम के नाम पर जीता हूं…, जब कोई नहीं आता तो मेरे श्याम आते हैं, मेरे दुख के दिनों में वो बड़े काम आते हैं…, सांवरा जब मेरे साथ है, मुझे डरने की क्या बात है…, मेरे सिर पर रख दो बाबा, अपने ये दोनों हाथ…, देना हो तो दिजिए जन्म जनम का साथ… जैसे भजनों के भक्तिमय सुर देर रात तक मिथिलानगरी में बिखरते रहे।

इस अवसर पर श्रीश्याम सेवर परिवार समिति के हेमेन्द्र अग्रवाल, मनीष बंसल, सुमन्यु अग्रवाल, आकाश गुप्ता, अनूप गोयल, पंकज अग्रवाल, विपिन बंसल, विकास गोयल, रजत अग्रवाल, अर्पित मित्तल, दिनेश बाबू, प्रवल गोयल, नीलेश बंसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन