: महारास के साथ शरद पूर्णिमा पर ही चांद पाने को मचले थे श्रीहरि
Thu, Oct 17, 2024
राधा रानी के प्रिय कार्तिक माह में प्रतिदिन दीपों से जगमगाएगा श्रीजगन्नाथ मंदिर
कार्तिक मास दीपदान महोत्सव के प्रथम दिन श्वेत पोशाक में भक्तों को दिए दर्शन
आगरा। शरद पूर्णिमा के दिन ही भगवान माता यशोदा से चंद्रमा पाने की जिद पर मचले थे। आज ही यशोदा मैया ने थाली में चंद्रमा दिखाकर श्रीकृष्ण भगवान को बच्चों की तरह बहलाया था। वहीं महारास का परमानन्द ब्रजवासियों को शरद पूर्णिमा के दिन ही दिया था। श्रीहरि की अन्य लीलाएं भी कार्तिक मास में हुई थीं। राधारानी के प्रिय कार्तिक मास दीपदान महोत्सव का शुभारम्भ आज श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कान, कमला नगर) में भक्तिभाव के साथ किया गया। मंगला आरती, संकीर्तन पर 2100 दीपदान के साथ आज सम्पूर्ण मंदिर जगमगा रहा था। श्रीहरि ने बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग धवल पोशाक में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।
प्रातः 4.30 बजे मंगला आरती के साथ आज कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में कार्तिम मास दीपदान महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। जिसमें भक्तों ने दामोदराष्टकम, दीपदान कर तुलसी मैया की आरती की। हरे रामा हरे कृष्णा… संकीर्तन और भगवान के अलौकिक दर्शन ने हर भक्त को भक्ति के सरोबर में डुबकी लगवाई। इस्कान आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि कार्तिक मास में प्रतिदिन दामोदराष्टम व गोपीगीत होगा। प्रतिदिन 2100 दीप मंदिर परिसर में प्रज्ज्लित कर दीपदान किया जाएगा। भगवान के विभिन्न वेश और गोपाष्टमी, बैकुण्ठ चतुर्दशी, दीपावली, देवउत्थान एकादशी सहति विभिन्न उत्सव भक्तिभाव के साथ मनाए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, राहुल बंसल, सुनील मनचंदा, सुशील अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरेजा, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, शैलेश बंसल, राजीव मल्होत्रा, शाश्वत नन्दलाल, सूरज, विकास बंसल आदि उपस्थित थे।
: मेहनत और प्रतिभा के साथ अनुभव का संगम है सफलता की कुंजी
Sun, Oct 13, 2024
अग्रवाल महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया सम्मान समारोह
अग्र माता पिता बैजनाथ अग्रवाल, मैमवती अग्रवाल व 80 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
आगरा। मेहनत भरी प्रतिभा के साथ अनुभव का साथ होना ही सफलता ही कुंजी है। मेधावी विद्यार्थियों के रूप में आज यहां प्रतिभाशाली विद्यार्थी और जीवन के खट्टे मीठे अनुभव को समेटे समाज के बुजुर्ग हैं। अग्रवाल महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, उप्र लघु उद्योग निगम लि. के प्रदेशाध्यक्ष राकेश गर्ग, एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल, समाजसेवी सरजू बंसल, मुख्य वक्ता पूर्व विधायक महेश गोयल, सुरेश चंद गर्ग, नितेश अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, छोटेलाल बंसल ने सम्मलित रूप से महराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर इन्हीं वक्तव्य के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल ने अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया। इस अवसर पर लगभग 80 मेधावी विद्यार्थी व अग्र माता-पिता के रूप में बैजनाथ-मैमवती अग्रवाल व समाज के बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विष्मु विहारी गोयल ने इस अवसर पर कहा कि समाज की उन्नति के लिए युवाओं की मेहनत और बुजुर्गों का सानिध्य दोनों जरूरी है। संचालन शैलेन्द्र बंसल, कार्यक्रम संयोजक सुशील अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, महेन्द्र बंसल, वीरेन्द्र गोयल, कृष्ण मुरारी गोयल, वीरेन्द्र कुमार जैन, सुरेश चंद अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, देवेन्द्र बंसल, अनिल अग्रवाल, गजेन्द्र अग्रवाल, फूलचंद बंसल, कुलवन्त मित्तल आदि उपस्थित रहे।
: ये रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की… भजन संध्या में सियाराम की कथा सुन छलके श्रद्धालुओं के अश्रु
Sun, Oct 13, 2024
श्रीहरि सत्संग समिति के सहयोग से अग्रधाम सेवा सदन में विजय दशमी के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में बही भक्ति की धारा
आगरा। कभी भक्ति भाव श्रद्धालुओं के होठों पर खुशी तो कभी आंखों में जलधारा को बहा लाए। भगवान राम की भक्ति जब स्वरों में सजकर भजनों के रूप में भक्तों के हृदय तक पहुंची तो हर तरफ श्रीहरि के जयकारे गुंजायमानन होने लगे। कुछ ऐसा ही नजारा था श्रीहरि सत्संग समिति के सहयोग से अग्रधाम सेवा सदन सेवला में आयोजित भजन संध्या में। जहां भजन गायक देवेश अग्रवाल व मंजरी शुक्ला ने अपनी भक्ति से सजे स्वरों में हर भक्त को खूब डुबकी लगवाई।
भजन संध्या का शुभारम्भ सियाराम के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, मधु बघेल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चैहान, विधायक जीएस धर्मेश, सुमन अग्रवाल, विशम्भर अग्रवाल ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। देवेश अग्रवाल व मंजरी शुक्ला ने जब अपनी भक्तिमय आवाज में सजा दो घर को गुलशन सा…, फूलों में सज रहे हैं श्रीवृन्दावन बिहारी…, रामा रामा रटते बीती रे उमरिया…, हम कथा सुनाते रामचंद्र भगवान की, ये रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की…, राधिका गोरी से बृज की छोरी…, बड़ा नटखट है रे नंदकिशोर…, हमारे साथ हैं श्रीरधुनाथ, हमे डर किस बात का… जैसे भजन प्रस्तुत किए तो हर तरफ भक्ति रे रंग बिखरे नजर आए। अंत में सियाराम की भव्य आरती की गई। संचालन आरपी सक्सेना ने किया। इस वसर पर मुख्य रूप से सुभाष सक्सेना, धनवन्तरी पाराशर, मुकेश शुक्ला, भदवान दास बंसल, टीएन अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, संजय गोयल, संजय मित्तल आदि उपस्थित थे।