: राजा जनक के रसोई रत्न परिवार ने मिल्क शेक पिलाकर किया शिव भक्तों का स्वागत
Mon, Jul 21, 2025
• श्री बल्केश्वर महादेव मेला के शुभ अवसर पर परिक्रमार्थियों को कर रहे विगत 21 सालों से सेंकड़ों लीटर दूध का वितरण
आगरा। श्रावण मास के पावन अवसर पर बल्केश्वर महादेव मेला में आने वाले भोलेनाथ के भक्त और परिक्रमार्थी जब मिथिला नगरी से रविवार रात और सोमवार सुबह गुजरे तो कमला नगर मेन मार्केट चौराहे के पास रसोई रत्न आउटलेट के सामने राजा जनक राजेश अग्रवाल के रसोई रत्न परिवार द्वारा मिल्क शेक पिलाकर भक्तों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया।
बम बम भोले के जयकारों के मध्य राजा जनक राजेश अग्रवाल ने बताया कि भोलेनाथ के आशीर्वाद से रसोई रत्न के इस आउटलेट के सामने विगत 21 वर्षों से भक्तों की यह सेवा निरंतर चल रही है जो रविवार रात को ही शुरू हो जाती है और सोमवार सुबह लगभग 10ः00 बजे तक चलती है। इस दौरान हर वर्ष करीब 600 लीटर दूध का वितरण किया जाता है।
राजा जनक राजेश अग्रवाल ने बताया कि भोलेनाथ की ही कृपा से 25 वर्ष पूर्व रसोई रत्न का यह आउटलेट कमला नगर में खुला था, अतः मेले के दौरान भक्तों की सेवा से हमें बड़ा सुकून मिलता है। रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं जो हमें प्रभु की कृपा से भक्तों की सेवा का यह पुण्यदायी अवसर मिलता है।
इस अवसर पर अनुराज अग्रवाल, पलक अग्रवाल, पर्व अग्रवाल, मिल्की अग्रवाल, अविक अग्रवाल, कृशिव अग्रवाल और सिया अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
: हर हर महादेव के जयकारों के साथ शुरू हुआ बल्केश्वर महादेव का विशाल मेला
Sun, Jul 20, 2025
पहली बार मेले में भोलेनाथ के साथ-साथ खाटू श्याम जी के भी भक्तों को मिल रहे दर्शन
श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति ने लगाया खोया पाया केंद्र सँग प्राथमिक चिकित्सा का स्टॉल
आगरा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को प्राचीन और ऐतिहासिक बल्केश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ के दर्शन और पूजन को आने वाले हजारों परिक्रमार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति द्वारा लगाए जाने वाला परंपरागत विशाल मेला रविवार को शुरू हो गया।
बल्केश्वर चौराहे पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन, केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के पुत्र दिनेश प्रजापति, लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग और लँगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु ने संयुक्त रूप से महादेव की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर बल्केश्वर मेला का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान भक्त बम बम भोले और हर हर महादेव के आकाशी जयकारे लगाकर अपना उत्साह और भक्ति भाव प्रकट करते रहे।
बल्केश्वर मेले में पहली बार बल्केश्वर पार्क के मुख्य द्वार के समक्ष सजाए गए खाटू श्याम जी के अलौकिक दरबार में अद्भुत श्रंगार से सुशोभित बाबा के दर्शन कर सब लोग निहाल हो गए। केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बाबा की आरती उतारी और शुभ नारियल तोड़कर मेले की मांगलिक शुरुआत की। बम बम भोले का जयकारा लगाते हुए भोलेनाथ के भक्त जब वहाँ से गुजरे तो हारे के सहारे श्याम बाबा के दर्शन कर निहाल हो गए।
मेला के शुभारंभ के साथ ही श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए लगाया गया खोया पाया केंद्र और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भी शुरू कर दिया गया।
अध्यक्ष महेश निषाद ने बताया कि मेला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए समिति ने 100 स्वयं सेवक नियुक्त किए हैं। वाटर वर्क्स से मंदिर मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। पार्वती घाट पर बेरीकेटिंग की गई है। शिव भक्तों के लिए घाट पर यमुना जल से स्नान करने के लिए नगर निगम ने नलों की व्यवस्था की है।
मेला संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले और पार्षद हरिओम बाबा ने बताया कि इस बार बल्केश्वर मेला को पॉलीथिन और भ्रष्टाचार मुक्त रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। झूलों की रेट भी 10, 20 और 30 रुपये ही रखी गई है ताकि अधिक से अधिक भक्त इनका आनंद ले सकें।
इस दौरान मुख्य वक्ता श्याम किशोर गुप्ता, मुख्य संरक्षक पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल, मार्गदर्शक रमन अग्रवाल, मेला प्रभारी पूर्व पार्षद विमल गुप्ता, महामंत्री संजय श्रीवास्तव और ब्रह्मा गुप्ता, कोषाध्यक्ष निखिल गोयल, संयोजक पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, संरक्षक इंदर डाबर, महेश फौजदार, स्पर्श जैन, निश्चल गोयल, मनमोहन चावला, नरेंद्र तनेजा, संतोष गुप्ता, भोलानाथ अग्रवाल, बंगाली मल अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्ता, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, महिला समिति से ममता सिंघल, कुमकुम उपाध्याय, बबली जैन, मनीषा भरतिया, शशि गुप्ता, पूजा जैन, गुरविंदर सिंह बेदी मंजीत सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। पार्षद हरिओम बाबा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
: बी ब्लॉक कमला नगर में हुआ जनकपुरी महोत्सव समिति के कार्यालय का उद्घाटन
Sun, Jul 20, 2025
हर पार्क में होगा काम, दशरथ महल के साथ-साथ जगह-जगह झाँकियाँ सजाई जाएंगीः नवीन जैन
भगवान राम के काम में विकास कार्यों के लिए आड़े नहीं आएगा बजटः हेमलता दिवाकर
शिवम पार्क में बनेगा जनक महल, व्यवस्थाएँ देखना होगा आसानः मुरारी प्रसाद अग्रवाल
आगरा। 148 वर्षों से आगरा में ऐतिहासिक रूप से निरंतर आयोजित उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव रामलीला के अंतर्गत इस बार कमला नगर क्षेत्र में 16 से 21 सितंबर तक मिथिला नगरी सजाई जाएगी। मिथिला नगरी के लिए बी ब्लॉक स्थित शिवम पार्क में जनक महल सजाया जाएगा। विशाल जनकपुरी महोत्सव के आयोजन को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न करने के लिए रविवार को बी ब्लॉक की कोठी नंबर 75 में महोत्सव समिति का कार्यालय शुरू किया गया। पूर्व में चयनित हरीश शर्मा गुड्डू, पवन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, वरुण कुमार जैन और दिनेश कुमार कार्यालय प्रभारी की भूमिका का निर्वाह करेंगे।
समिति के मुख्य संरक्षक और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बतौर मुख्य अतिथि रिबन खोलकर व भगवान राम की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यालय का शुभारंभ किया। मार्गदर्शक और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महापौर हेमलता दिवाकर और राजा जनक राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न) भी इस दौरान उनके साथ रहे। मिथिला नगरी के लोगों का उत्साह भगवान राम और माता सीता के जयकारों के रूप में छलकता रहा।
महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर ने कहा कि भगवान राम के काम में बजट आड़े नहीं आएगा। मिथिला नगरी में सभी विकास कार्य समय से पूरे किए जाएंगे।
समिति के मुख्य संरक्षक और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि हर पार्क में काम होगा। दशरथ महल के साथ-साथ जगह-जगह झाँकियाँ सजाई जाएंगी। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों और राम भक्तों से मिलकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि प्रभु राम के काम में मिथिला नगरी के हर परिवार को उनसे सहयोग राशि लेकर जोड़िए ताकि यह महोत्सव अभूतपूर्व रूप से भव्य, विशाल और यादगार बन सके।
अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) ने कहा कि शिवम पार्क निकट ही होने से अब इस कार्यालय से जनक महल के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों और विकास कार्यों को विधिवत देखने के लिए सभी कार्यों को कुशलता पूर्वक अंजाम दिया जा सकेगा। उन्होंने फिर दोहराया कि जनकपुरी आयोजन के बाद समिति द्वारा 101 बेटियों का विवाह कराया जाएगा।
महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल और संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि कमला नगर के हर क्षेत्र में विकास कार्यों के संबंध में महापौर/नगर आयुक्त को पत्र दे दिया गया है ताकि समय से सभी कार्य पूर्ण हो जाएँ और राम भक्तों को जनकपुरी महोत्सव के दौरान कोई परेशानी न हो।
कार्यक्रम में महामंत्री उमेश कंसल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, संयोजक नितिन कोहली, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, वरिष्ठ संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह, स्वागत मंत्री भरत महाजन, संरक्षक जीवनलाल मित्तल, राकेश अग्रवाल, राकेश मंगल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल सीए, रामगोपाल गोयल ज्वेलर्स, रूप किशोर अग्रवाल एडवोकेट, हरीश अग्रवाल जुगनू, राकेश मित्तल, मोहित अग्रवाल, केके गुप्ता, पार्षद मुरारीलाल गोयल पेंट वाले, सुरेश अग्रवाल बाड़ी वाले, राधा मोहन रैपुरिया, भगवान दास मैदा वाले, रमाशंकर गुप्ता, नीरज अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अशोक ट्रांसपोर्ट, गोपाल दास बंसल, के के अग्रवाल बीमा, पवन टेंट, नंदी महाजन, सुशील गुप्ता, बंगाली मल अग्रवाल, संतोष मित्तल, गौरव, प्रमेंद्र जैन, श्याम जी, प्रवीन चतुर्वेदी, डॉ. जितेंद्र तिवारी, स्वदेश विकल, रंजू यादव और संजीव शर्मा भी इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जनकपुरी महिला कार्यकारिणी समिति की ओर से अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, रिचा मांगलिक, रुचि अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, साधना वर्मा, कंचन वर्मा, शिखा अग्रवाल, चारू गर्ग, मीरा अग्रवाल, मीनू त्यागी, सोनिया शर्मा और हर्षिता जायसवाल की भी प्रमुख सहभागिता रही।