: आगरा दिगम्बर जैन परिषद आगरा का एम डी जैन इंटर कॉलेज में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
Mon, Jul 28, 2025
आगरा हरिपर्वत स्थित एम डी जैन इंटर कॉलेज में आगरा में आगरा नगर की दिगम्बर जैन समाज की 90 वर्ष प्राचीन संस्था आगरा दिगम्बर जैन परिषद आगरा का निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन श्री शान्ति सभागार, एम.डी. जैन, इंटर हरिपर्वत, आगरा में संपन्न हुआ। मंगलाचरण का शुभारम्भ सतेंद्र जैन साहूला ने किया। जिसमें चित्र अनावरण प्रदीप जैन पी.एन.सी, विजय कुमार जैन, जितेंद्र कुमार जैन ने किया। माननीय राज्यसभा नवीन जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। आगरा दिगम्बर जैन परिषद के नव निर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति हो कर सभी नव निर्वाचित सदस्यों को उनके पद की शपथ दिलाकर सभी अच्छे कार्यकाल हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
जैन समाज लोगों द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक उत्कृष्ट, सराहनीय कार्यों को सम्मानित किया गया। वहीं समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जिसमें मंच संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। पूर्व मंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने संबोधन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप प्रदीप जैन, जितेंद्र जैन, नव निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री के रूप मनीष जैन एवं अर्थमंत्री के रूप में राकेश जैन, कार्याध्यक्ष निर्मल कुमार जैन मोठ्या, मनोज जैन, पार्षद राकेश जैन, पूर्व मंत्री सुनील जैन ठेकेदार, हीरालाल बैनाड़ा, पुष्पेंद्र जैन, रोहित जैन अहिंसा, राजेंद्र जैन एडवोकेट, विजय प्रकाश जैन, सतेंद्र जैन साहूला, पवन जैन, पारस जैन, चुनाव अधिकारी राजीव जैन, अनंत जैन, विमल जैन, पंकज जैन, आशीष जैन मोनू, अनुज जैन, दीपक जैन, प्रवीन जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन एवं राहुल जैन आदि कार्यकर्ता एवं अन्य सामाजिक लोग मौजूद रहें।
: भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव
Sat, Jul 26, 2025
आगरा। सावन की रिमझिम फुहारों और मल्हारों के बीच भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित वेदांतम में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव-पार्वती के स्वरूप को झूला झुलाकर की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिभाव और पारंपरिक उल्लास से सराबोर हो गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सावन के मल्हारों, बंदरवार और हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत व नृत्य के माध्यम से पारंपरिक पर्व को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर सीमा अग्रवाल, मीना गुप्ता, अनिता अग्रवाल, आशी अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, रेखा अग्रवाल, ज्योति मित्तल, संचिता बिंदल, पारुल जिंदल, सपना बंसल, सपना गोयल, जूली बंसल, कुसुम अग्रवाल, आशा गोयन, डॉ. रुचि सिंघल, अंजू अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, अर्चना जैन, नीलिमा मित्तल, नीरू अग्रवाल, मनीषा बंसल, याशिका गर्ग, सीए साक्षी जैन, निधि मंगल, सोनाली, दीप्ति, ऋचा, ज्योति अग्रवाल, कविता, पूजा, मधु, निपुर आदि उपस्थित रहीं।
संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, लवकुश मिश्रा
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मंयक जैन, उपाध्यक्ष महिला प्रभारी: रेखा राज अग्रवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।
: तीजोत्सव में मल्हार की छायी बहार, तीज क्वीन बनीं निक्की निगम
Fri, Jul 25, 2025
सेवा भारती ब्रज प्रांत, छावनी महानगर ने उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया हरियाली तीज उत्सव
तीन दिवसीय राखी व मेहंदी प्रशिक्षण का भी किया गया आयोजन
आगरा। हरियाली तीज उत्सव में हर तरफ उल्लास और उमंग की बहार बिखरी थी। हरे परिधान और सोलह श्रंगार कर तीजोत्सव में भाग लेने पहुंची सखियों ने एक दूसरे को तीजोत्सव की शुभकामनाएं दीं। माथे पर टीका और हाथों में हरे रंग चूड़ियों पर बंधी लम्बी कलीरें। हर सखी का श्रंगार एक दूसरे को मात देता नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. नीरजा पाठक ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ढोलक की थाप पर सावन के मल्हारों की स्वरलहरियों के साथ महिलों ने खूब नृत्य किया। इस अवसर पर हरियाली तीज उत्सव से सम्बंधिक प्रश्नोत्तरी भी रखी गई। सखियों के श्रंगार और सही उत्तर के आधार पर तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें निक्की निगम प्रथम, मालती द्वितीय और सुनीता शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
तीन दिवसीय मेहंदी व राखी प्रशिक्षण का भी किया गया आयोजन
इस अवसर पर 23-25 जुलाई तक तीन दिवसीय मेहंदी व राखी प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया। जिसमें राखी बनाने के प्रशिक्षण में 40 व मेहंदी लगाने के प्रशिक्षण में 100 युवक, युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया। आज फाइनल राउंड में बेहतरीन कलात्मकता का प्रदर्शन करते हुए राखी में 15 व मेहंदी में 20 युवतियों ने अपना स्थान बनाया। राखी प्रतियोगिता में अतुल, धानी व योगेश और मेहंदी प्रतियोगिता में चाहत, तुलसी व चंचल विजेता रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. पीके मिश्रा, महामंत्री संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, उपाध्यक्ष महेश त्यागी, सेवा भारती मातृ मण्डल की कार्यक्रम संयोजिका डॉ. मंजू सिंघल, रीना चौहान, मीरा कुशवाह, बीना त्यागी, पायल अग्रवाल, मधु सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए। संचालन पूनम वर्मा ने किया।