: महाशिवरात्रि महोत्सव में हुई बाबा भोलेनाथ की खप्पर प्रसादी
Sat, Mar 1, 2025
श्री महाकाल सेवा समिति के चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में हुआ भव्य भंडारा
अगले वर्ष कार्यक्रम को और भव्य करने के संकल्प के साथ हुआ समापन
धार्मिक आयोजन काे दिया सेवा प्रकल्प का रूप, चार दिन तक रही शिव विवाह की धूम
आगरा। श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत चौथे दिन भव्य भंडारे के साथ बाबा भोलेनाथ की खप्पर प्रसादी चढ़ाई गई और आयोजन का समापन हुआ। शुक्रवार को केके नगर स्थित अमर विहार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कढ़ी चावल पूरी सब्जी के साथ बाबा भोलेनाथ के खप्पर को प्रसादी से भरा गया।
श्री महाकाल सेवा समिति के संस्थापक आशीष सक्सेना और अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पांच निर्धन कन्याओं के विवाह किए गए थे अगले वर्ष कार्यक्रम को और वृहद रूप देने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की विशाल बारात बैंड बाजा के साथ निकाली जा रही है। आगामी वर्षों में ज्यादा से ज्यादा निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का संकल्प सभी पदाधिकारीयों ने लिया है।
हजारों लोगों ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया प्रसाद
श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन बाबा भोलेनाथ की खप्पर प्रसादी आरती के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भोजन प्रसादी में किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसलिए पुरुष और महिलाओं के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई। भंडारे के अवसर पर पर्यावरण प्रदूषण नहीं हो इसके लिए प्लास्टिक के डिस्पोजल का उपयोग नहीं करते हुए भक्तजनों को भी स्वच्छता का संदेश दिया गया।
आयोजन की व्यवस्थाएं संरक्षक रक्षपाल सिंह परमार, महामंत्री संदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, आशीष सिंह, उपाध्यक्ष उमेश यादव, डिम्पू भाई, रामकुमार गौतम,मंत्री दीपक सविता, संतोष धाकरे,अमन सिंह, मनोज शर्मा,अमन सिंह, गुड्डू पंडित, रवि शर्मा, सुमेश यादव,मोनू बघेल, मनोज शर्मा,हरिओम जिंदल, आर्यन, आरव, बॉबी आदि ने संभालीं।
: महाशिवरात्रि महोत्सव में हुआ पांच बेटियों का विवाह, कल होगी महादेव की खप्पर प्रसादी
Thu, Feb 27, 2025
श्री महाकाल सेवा समिति के चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में हुआ सामूहिक विवाह
बैंड बाजों के साथ पहुंची पांच दूल्हों की बारात, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ कन्यादान
धार्मिक आयोजन को दिया सेवा प्रकल्प का रूप, आयोजन देख राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं, प्रेरणादायी कार्य
आगरा। श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत पांच निर्धन कन्याओं के हाथ पीले किये गए। गुरुवार को भावना एस्टेट के पास स्थित आस्था पैलेस में पांच घोड़ियों पर सवार पांच दूल्हे अपनी− अपनी दुल्हनों को ब्याहने के लिए बैंड बाजों के साथ पहुंचे। एक साथ निकली पांच दूल्हों की बारात को देखने के लिए लोगों की लंबी कतार सी लग गयी। आयोजन के मुख्य अतिथिराज्य सभा सदस्य नवीन जैन, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान और नितिन कोहली थे।
वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने आयोजन के उद्देश्य की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन का सही रूप संस्था ने प्रस्तुत किया है। धर्म सेवा तभी पूर्ण है जब उसमें समाज सेवा का भी भाव जुड़ा हो। सृष्टि का पहला वैदिक विवाह भगवान शिव और माता सती का ही हुआ था। महाशिवरात्रि महोत्सव को सामूहिक विवाह आयोजन से सार्थक रूप दिया गया है।
अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि गत वर्ष एक बेटी का विवाह संस्था ने कराया था। तभी संकल्प लिया था कि कम से कम पांच बेटियों का कन्यादान संस्था करेगी। आगामी वर्ष में ये संख्या दोगुनी करने का संकल्प इस बार लिया गया है।
संस्थापक आशीष सक्सेना ने बताया कि सभी बेटियों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। वैदिक विधि विधान से विवाह की सभी रस्में हुयीं। उन्होंने बताया कि महोत्सव शुक्रवार को महादेव की खप्पर प्रसादी के साथ पूर्ण होगा। प्रसादी अमर विहार, केके नगर पर होगी।
आयोजन की व्यवस्थाएं संरक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, यक्षपाल सिंह परमार, महामंत्री संदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, आशीष सिंह, उपाध्यक्ष उमेश यादव, डिम्पू भाई, संजीव सक्सेना, रामकुमार गौतम, नीरज वर्मा, ब्रह्म प्रकाश, दिनेश अग्रवाल, मंत्री दीपक सविता, संतोष धाकरे, अमित अग्रवाल, विशाल बिंदल, प्रवीण अग्रवाल, अमन सिंह, मनोज शर्मा, मोहित भारद्धाज, रामकुमार गौतम ब्रह्म प्रकाश, संदीप पांडे, अमन, गुड्डू पंडित, रवि, मोनू बघेल, हरिओम जिंदल, आर्यन, आरव, बॉबी आदि ने संभालीं।
: महाशिवरात्रि पर नंदी पर विराजमान हो भगवान शिव जाएंगे गौर को ब्याहने
Thu, Feb 20, 2025
बैंड बाजों के साथ भव्य झांकियां होंगी शिव बारात का आकर्षण
श्री महाकाल सेवा समिति शिवरात्रि पर निर्धन कन्याओं का कराएगी विवाह
25 से 28 फरवरी तक शिवनगरी अमर विहार में रहेगी शिव विवाह की धूम
आगरा। बम− बम भोले हर− हर महादेव की जय जयकार के साथ माता गौरा को ब्याहने के लिए औघड़ दानी भगवान भोलेनाथ की बारात भव्य रूप से निकली जाएगी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा पांच निर्धन बेटियों का कन्यादान कर विवाह भी किया जाएगा। श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चार दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया जाएगा। आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में किया गया।
गुरुवार को आमंत्रण पत्र के विमोचन समारोह में संस्थापक आशीष सक्सेना ने बताया कि 25 फरवरी से अमर विहार के− के नगर में शिव विवाह की नगरी सजाई जाएगी। जिसके अंतर्गत पांच निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह भी भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। 25 फरवरी मंगलवार को शाम 6:00 बजे से हल्दी एवं मेहंदी समारोह होगा जिसमें महिलाएं माता गौरा के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर लगाएंगी। पवित्र हल्दी समारोह की मुख्य अतिथि राधे माता मुंगरा वाली देवी होंगी। समिति के अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि 26 फरवरी बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से दिव्य एवं भव्य शिव बारात बैंड बाजा के साथ निकाली जाएगी। जिसमें कई झांकियां भगवान शिव बारात के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। भगवान भोलेनाथ की बारात नील फ्लोरेंस से शुरू होकर बैंड बाजा के साथ अमर विहार के के नगर सिकंदरा पर समाप्त होगी। बारात में प्रथम पूज्य गणेश जी, श्री राम दरबार श्री शिव दरबार, मां दुर्गा की विशेष झांकी के साथ शिव तांडव करते हुए भगवान भोलेनाथ के गण आकर्षण का केंद्र होंगे। भगवान भोलेनाथ की बारात पर भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत के लिए शिव बारात मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। महादेव के स्वरूप जब दूल्हा बन नंदी बैल पर सवार होकर निकलेंगे तो मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह आरती उतार कर बारात का अभिनंदन किया जाएगा। 27 फरवरी को आस्था पैलेस, भावना एस्टेट के पास दोपहर 12 बजे से पांच बेटियों का सामूहिक विवाह होगा। पांच दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होकर बरात लेकर आएंगे।
28 फरवरी शुक्रवार को अमर विहार केके नगर पर भगवान भोलेनाथ की खप्पर प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
आमंत्रण पत्र के विमोचन के अवसर पर संरक्षक रक्षपाल सिंह परमार, संस्थापक आशीष सक्सेना, अध्यक्ष अविनाश राणा, महामंत्री संदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता आशीष सिंह, उपाध्यक्ष उमेश यादव डिम्पू भाई, संजीव सक्सेना, रामकुमार गौतम,नीरज वर्मा, ब्रह्म प्रकाश, दिनेश अग्रवाल, मंत्री दीपक सविता, संतोष धाकरे, अमित अग्रवाल, विशाल बिंदल, प्रवीण अग्रवाल, अमन सिंह, मनोज शर्मा,मोहित भारद्धाज सहित समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।