Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: क्रिसमस कार्निवल में होगा टैलेंट हंट, विभिन्न प्रतियोगिताएं बनेंगी माध्यम

  • फेडरेशन आफ प्राइमरी एंड प्री प्राइमरी स्कूल और एजुकेशन बॉक्स का क्रिसमस कार्निवल 25 को
  • दो से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए होंगी टैलेंट हंट प्रतियोगताएं, निखरेगी छुपी बाल प्रतिभा

आगरा। हर बच्चे में कुछ न कुछ प्रतिभा होती है, बस जरूरत होती है उसे निखारकर मंच प्रदान करने की। बाल प्रतिभाओं के लिए अनुकूल मंच प्रदान करेगा फेडरेशन आफ प्राइमरी एंड प्री प्राइमरी स्कूल और एजुकेशन बॉक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्रिसमस कार्निवल।

बुधवार को क्रिसमस कार्निवल का पोस्टर विमोचन समारोह संजय प्लेस स्थित दिल्ली 6 रेस्टोरेंट में किया गया। निदेशक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बच्चे कोरे कागज की तरह होते हैं। 2 से 14 वर्ष की आयु वो अवस्था होती है जब बच्चे की विशेष प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ फेडरेशन आफ प्राइमरी एंड प्री प्राइमरी स्कूल और एजुकेशन बॉक्स संस्था द्वारा 25 दिसंबर 2023, दिन सोमवार को आरबीएस सभागार, खंदारी पर क्रिसमस कार्निवल आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक विदित सिंघल ने बताया कि क्रिसमस कार्निवल सुबह 10रू 30 बजे से सायं 7 बजे तक लगेगा। दिनभर में फैंसी ड्रेस, कलरिंग, शो एंड टैल, ड्रॉइंग एंड कलरिंग और शो योर टैलेंट प्रतियोगताएं होंगी। 2 से 14 वर्ष तक के बच्चे इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।

एजुकेशन बॉक्स संस्था के अध्यक्ष लव अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का मुख्य आकर्षण शो योर टैलेंट प्रतियोगिता होगी। इसमें 8 से 14 वर्ष तक के बच्चे गायन, नृत्य, मिमिक्री, रैंप वॉक आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न प्रतियोगिताएं सुबह 11 बजे से आरंभ हो जाएंगी। कार्निवल में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। कार्निवल की थीम क्रिसमस होने के कारण लाल और सफेद ड्रेस कोड रहेगा। बीच-बीच में सेंटा क्लॉज बच्चों को उपहार देकर अचंभित भी करेंगे। विभिन्न गेम्स के माध्यम से बच्चों और उनके साथ आए माता-पिता का मनोरंजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए 7668401799 पर संपर्क कर सकते हैं।

पोस्टर विमोचन के दौरान निदेशक अभिषेक गुप्ता, विवेक गर्ग, एजुकेशन बॉक्स के अध्यक्ष लव अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विदित सिंघल, यामिनी गुप्ता, पायल गर्ग, रवि, शैल सिंह, हर्षिता जैसवाल, निधि अग्रवाल, डॉ सपना गोयल, मोहक अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन