Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता और देहदानी स्व. डॉ. रामअवतार शर्मा सहित आगरा-दिल्ली के 11 विशिष्ट पिताओं को मिला वर्ष 2025 का बेस्ट फादर अवार्ड

Pragya News 24

Mon, Jun 16, 2025
Post views : 47
  • अफलातून आगरा फाउंडेशन ने एक पहल के साथ लगातार चौथे साल फादर्स डे पर किया सर्वश्रेष्ठ पिताओं को नमन

आगरा। अफलातून आगरा फाउंडेशन द्वारा एक पहल के साथ बेस्ट फादर अवार्ड-2025 सीजन-4 के लिए रविवार शाम खंदारी स्थित होटल लेमन ट्री में एक ऐसी भाव पूर्ण संध्या सजाई गई जिसमें पिता के प्रति उमड़ी भावनाओं, कृतज्ञता भरे शब्दों और प्रेरणास्पद अहसासों ने सबका दिल छू लिया।

समारोह अध्यक्ष फुटवियर एवं चमडा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डाबर, विशिष्ट अतिथि नजीर अहमद और स्वागताध्यक्ष व लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह का शुभारम्भ किया। पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, डॉ. विनोद माहेश्वरी, मनमोहन चावला, विजय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता ट्रांसपोर्टर भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि पिता ही वह नींव हैं जिस पर सम्पूर्ण परिवार की इमारत खड़ी होती है। पिता ही समाज के असली नायक हैं।

अफलातून आगरा फाउंडेशन के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राजकुमार उप्पल, एक पहल के मनीष राय, मार्गदर्शक आदर्श नंदन गुप्ता, मुख्य संरक्षक महेश शर्मा, संरक्षक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, सपा नेता अनूप यादव, सुशील नोतनानी, सुधीर भोजवानी, मयंक अग्रवाल, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, श्रीमती शीतल उप्पल, हिमांशु उप्पल और मोहित उप्पल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान निर्णायक मंडल में शामिल पवन आगरी, अनिल जैन, शीतल अग्रवाल और पदम गौतम भी मौजूद रहे। संचालन दीपक जैन ने किया।

इन्हें मिला बेस्ट फादर अवार्ड..
देहदानी और प्रमुख समाजसेवी स्व. डॉ. राम अवतार शर्मा जी को मरणोपरांत बेस्ट फादर अवार्ड प्रदान किया गया, जिसे उनकी ओर से आलोक वैष्णव ने ग्रहण किया। साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता, नेशनल क्रिकेटर राशि कनौजिया के पिता अशोक कनौजिया, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता, जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, महेश मित्तल, तरुण शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, नत्थी लाल यादव और डॉ. जेपी गुरबख्शानी सहित आगरा और दिल्ली के 11 महानुभावों को वर्ष 2025 के लिए बेस्ट फादर अवार्ड प्रदान किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन