Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा में शिवहरे समाज के 54 मेधावी बच्चे सम्मानित; डा. सुभाषिनी शिवहरे को ‘सेवा रत्न’ सम्मान

Pragya News 24

Mon, Sep 2, 2024
Post views : 62

आगरा। आगरा के शिवहरे समाज ने स्वजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में दाऊजी मंदिर में आयोजित समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 54 होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिवहरे रत्न सम्मान भी दिए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एमएलसी विजय शिवहरे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से समाज के दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आगरा की जयेश्वरी शिवहरे, शुभ शिवहरे एवं ग्वालियर की आशना राय को स्व. प्रियंका स्मृति प्रतिभा सम्मान प्रदान किया दया। वहीं सेवा कार्यों के लिए कानपुर की डा. सुभाषिनी शिवहरे को ‘स्व. अतुल शिवहरे स्मृति शिवहरे सेवा रत्न सम्मान’, शिक्षा के लिए आगरा की संगीतिका गुप्ता को स्व. संतोष गुप्ता स्मृति शिवहरे शिक्षा रत्न सम्मान और औरैया की कवियत्री इति सिवहरे को स्व. कामता प्रसाद साहू ‘उदित’ स्मृति शिवहरे साहित्य रत्न सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने किया। परिषद के अध्यक्ष अंशुल शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश शिवहरे, केके शिवहरे, विजनेश शिवहरे, अऱविंद गुप्ता, कमल गुप्ता एडवोकेट, विष्णु शिवहरे, राधेश्याम शिवहरे, कुलभूषण गुप्ता रामभाई, धर्मेश शिवहरे, डॉ अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन