Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जिला अस्पताल का आशिक मिजाज कर्मचारी, पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा, चप्पलों से लगाई धुनाई

Pragya News 24

Tue, Mar 5, 2024
Post views : 64

Agra. आगरा जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। हर बार यह अस्पताल अपनी खामियों की वहज से सुर्खियों में रहता है लेकिन इस बार अपने एक आशिक मिजाज़ कर्मचारी के कारण यह अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। आज उसकी पत्नी ने उसे प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रेमिका को साथ देखकर पत्नी का पारा चढ़ गया। उसने आशिक मिजाज पति और उसकी प्रेमिका को चप्पलों से पीट प्यार का भूत उतार दिया।

जिला अस्पताल का आशिक मिजाज कर्मचारी जिला अस्पताल में स्थित डॉट्स सेंटर में लैब टेक्नीशियन है। जानकारी के मुताबिक पत्नी को अपने पति पर पहले से ही शक था। पत्नी को आज न जाने कैसे सूचना मिल गयी कि पति अपनी प्रेमिका के साथ है। इस पर आज वह अपनी बेटी के साथ जिला अस्पताल पहुँच गयी। जैसे ही उसके कमरे में पहुँची तो पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी ने चप्पलों से दोनों की पिटाई शुरू कर दी।

हंगामा होने से जिला अस्पताल के कर्मचारी भी मौके पर पहुँच गए लेकिन मामला पति पत्नी और वो का था इसलिए किसी ने कुछ नहीं किया। जिला अस्पताल कर्मचारी की पत्नी ने पति की प्रेमिका को पकड़कर सभी के सामने पीटना शुरू कर दिया। पति की प्रेमिका गिड़गिड़ाने लगी और फिर उसके पति से न मिलने की बात कहकर छोड़ने की कहने लगी। मौका पाकर आरोपी महिला फरार हो गयी लेकिन उस महिला की बेटी और दामाद को पकड़ लिया।

बताया जाता है कि आशिक मिजाज कर्मचारी की प्रेमिका अपने दामाद को दवा दिलवाने लाई थी। दवा दिलवाने के बाद अपने आशिक के पास ही चली गयी। जानकारी के मुताबिक इसी बीच पत्नी पहुँच गयी और दोनों को गलत हरकत करते हुए पकड़ लिया।

इस घटना से आक्रोशित जिला अस्पताल कर्मचारी की पत्नी अपने पति की प्रेमिका की बेटी और दामाद को रकाबगंज थाने ले गयी और पूरी घटना की जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक थाना प्रभारी ने महिला की पूरी बात सुनी और आरोपी महिला के फोन नंबर लेकर उसे थाने पर बुलाने की बात कही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन