Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जिले में महाराजा अग्रसेन जयन्ती निकालने वाली समस्त संस्थाएं एक मंच पर होंगी सम्मानित

Pragya News 24

Fri, Oct 4, 2024
Post views : 44
  • अग्रवाल युवा संगठन द्वारा 6 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में आयोजित किया जाएगा महाराजा अग्रसेन मेला
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग, विभिनन्न प्रतियोगिताएं, स्टॉल, झूले व जिले में महाराजा ग्रसेन जयन्ती निकालने वाली संस्थाएं होंगी सम्मानित

आगरा। जिले में लगभग 50 से अधिक महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकालने वाली समस्त संस्थाए एक मंच पर सम्मानित होंगी। इसके साथ ही तपन ग्रुप के चेयरमैन एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुरेश चंद्र गर्ग ने बताया कि बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताऐं, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा 6 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में महाराजा अग्रसेन मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी गई।

संगठन के संस्थापक विनोद अग्रवाल एवं अध्यक्ष गनेश कुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगरा शहर में ही लगभग 35 से अधिक जयन्ती निकलती हैं। उद्देश्य जिले भर में निकलने वाली सभी जयन्ती के आयोजकों को एक मंच पर लाकर संगठित करना है। मेले में बच्चों के लिए डांस व ड्राइंग, महिलाओं के लिए थाल सज्जा व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए आकर्षक झूले भी होंगे। समाज के बच्चे अपनी परम्पराओं व संस्कृति से जुड़े रहें, इसके लिए प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई है। इसमें सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 9897378129, 9359542924, 7906481021, 9358775777 पर सम्पर्क किया जा सकता है। मेला सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय अग्रवाल, अम्बुज अग्रवाल(महामंत्री), अंकित अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, रितिक मित्तल, मनीष कुमार अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, प्रियाकांत बंसल, मयंक गर्ग, ऋषभ अग्रवाल, सुनील गोयल, अमन अग्रवाल, लक्ष्मण गोयल, आयुष सिंघल, आदित्य बंसल, विकास अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, सार्थक बंसल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन