Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आर्ट एंड क्राफ्ट संग बच्चे सीख रहे वैदिक हवन का भी विधान

Pragya News 24

Mon, May 20, 2024
Post views : 47
  • चाइल्ड केयर वेलफेयर सोसायटी के संस्कार शिविर में दिया जा रहा है वैदिक ज्ञान
  • 15 दिवसीय शिविर लगा है नगला बूढ़ी स्थित महाकालेश्वर मंदिर में
  • आर्य समाज के विशेषज्ञों ने बच्चों को सिखाया वैदिक हवन करना
  • प्रतिदिन पंडित सुनील शास्त्री सिखा रहे हैं श्रीमद् भगवत गीता का पाठ

आगरा। यदि आदर्श देश और समाज की कल्पना करनी है तो वर्तमान की पीढ़ी को संस्कारों से पोषित करना ही होगा। संस्कारों के बीज को रोपित करने का ये कार्य कर रही है चाइल्ड केयर वेलफेयर सोसायटी।

नगला बूढ़ी, दयालबाग स्थित महाकलेश्वर मंदिर में चाइल्ड केयर वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कार शिविर लगाया गया है। शिविर में नगला बूढ़ी, खलीचपुरा, ओम नगर जैसी बस्तियों में रहने वाले करीब 80 बच्चे सनातन संस्कारों सहित आधुनिक विधाओं का पाठ पढ़ रहे हैं। 15 दिवसीय शिविर में सोमवार को आर्य समाज की सुमन जग्गी द्वारा वैदिक हवन की विधि को बच्चों को सिखाया गया। मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन में आहुति करना बच्चों ने सीखा। साथ ही बच्चों को हवन का वैज्ञानिक महत्व भी बताया गया।

अध्यक्ष नीना सिंघल ने बताया कि संस्था विगत 20 वर्षों से मलीन बस्तियों के बच्चों तक आदर्श शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। बस्तियों में रहने वाली महिलाओं के स्वरोजगार केंद्र एवं प्रौढ़ शिक्षा केंद्र भी सोसायटी संचालित करती है।
सचिव पूनम लाहौटी ने बताया कि संस्कार शिविर का प्रतिदिन आरंभ डौली शर्मा प्राणायाम के साथ करवाती हैं। पंडित सुनील शास्त्री द्वारा गीता का पाठ सिखाया जाता है। कहानियों के माध्यम से बच्चों को रामायण और महाभारत के महान पात्रों से परिचित भी कराया जाता है।
पंडित सुनील शास्त्री ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी को यदि हम भारतीय संस्कृति के महान पात्रों से जोड़ेंगे तो उनके आदर्श स्थापित हो सकेंगे।
सहसचिव तपस्या बसंल और कोषाध्यक्ष उमा अग्रवाल ने बताया कि आगामी दिनों में आर्ट आफ लिविंग की कार्यशाला भी होगी, ताकि बच्चे तनावमुक्त होकर परकल्याण की भावना को समझ सकें।

शिविर में बच्चों को आधुनिक शिक्षा हेतु आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, इंग्लिश स्पीकिंग भी सिखाई जा रही है। शिविर में बच्चों को प्रतिदिन विभिन्न प्रकार का स्वल्पाहार भी दिया जा रहा है। शिविर की व्यवस्थाएं मुक्ता गुप्ता, डौली शर्मा, अध्यापिका ससाधना, सविता, शिखा, रेनू, सोनू आदि संभाल रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन