Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आंबेडकर विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर पर 40 हजार रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

Pragya News 24

Mon, Jun 10, 2024
Post views : 44

Agra. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने आगरा विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा कर रखा हुआ है। आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर असिस्टेंट प्रोफेसर पर 40 हजार रुपये लेने के आरोप है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज संचालक ने इस वीडियो को बनाया और वायरल कर दिया।

आगरा के पथौली में भाजपा नेता विकास भारद्वाज का आरसीएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज हैं। कॉलेज में बीए, बीएससी और ​बीकॉम के 2500 छात्रों की परीक्षा चल रही है। तीन कॉलेजों का केंद्र है। परीक्षा केंद्र में नकल की रिपोर्ट के बाद तीन जून को विवि के दाउदयाल वॉकेशनल संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कौशल राणा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। आरसीएस कॉलेज के संचालक का आरोप है कि छह जून को पर्यवेक्षक डॉ. कौशल राणा ने केंद्र को डिबार करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की। 40 हजार रुपये लेते हुए का केंद्र संचालक ने उनका वीडियो बना लिया।

पैसे लेने का वीडियो वायरल होने से विश्वविद्यालय प्रशासन में भी खलबली मच गई है। विवि की परीक्षा पर पहले ही सवाल उठ चुके हैं। सामूहिक नकल के मामले भी पकड़े जा चुके हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कुलपति प्रो. आशु रानी ने भी वीडियो की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

दूसरी ओर इस मामले में डॉ. कौशल राणा का कहना है कि वीडियो डेढ़ से दो साल पुराना है। उनके रिश्तेदार के​ आरसीएस कॉलेज के संचालक विकास भारद्वाज पर रुपये थे, वे रुपये लेने गए थे। यह उसी समय का वीडियो है जो अब वायरल हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन