Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक आँखों के सामने घट रही घटना पर हाथ तो छोड़िये, मुँह नहीं खोल सकते शिवरात्रि मनोरथ में शिवस्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं की आंखें कीं नम, मित्रता और भक्ति का दिया अमूल्य संदेश कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह, 300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान नवज्योति ने 54 बालिकाओं को वितरित कीं साइकिलें, शिक्षा और सुरक्षा को मिला नया संबल आगरा विकास सेवा समिति द्वारा अग्रवन में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन, किया 400 यूनिट रक्तदान श्रीमथुरादीश मंदिर में छोटी दीपावली का हुआ भव्य उत्सव, रोशनी से जगमगाया मंदिर आगरा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, व्यापारियों की समस्याओं का लिया जायजा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

संस्कृति यूथ फाउंडेशन : हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा

आगरा। यमुना नदी को धार्मिक एवं प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त बनाने की दिशा में संस्कृति यूथ फाउंडेशन द्वारा आगरा नगर निगम के सहयोग से हाथीघाट, आगरा पर “अर्पण कलश” की स्थापना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री, पुष्प, माला एवं प्रतिमा अवशेषों को नदी में प्रवाहित करने के स्थान पर सम्मानपूर्वक अर्पण कलश में समर्पित करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।

अर्पण कलश में एकत्रित होने वाली सामग्री को आगरा नगर निगम की मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) में भेजकर वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीके से पुनर्चक्रित किया जाएगा। यह पहल यमुना नदी में धार्मिक अपशिष्ट के प्रवाह को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

अर्पण कलश स्थापना के पश्चात यमुना तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने लगभग 560 किलोग्राम प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट एकत्रित कर उसे पुनर्चक्रण हेतु आगरा नगर निगम की MRF सुविधा में भेजा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने नागरिकों से अपील की कि वे धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए नदियों को प्रदूषित होने से बचाने में अपना योगदान दें।

संस्कृति यूथ फाउंडेशन ने बताया कि यह पहल भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी ताकि यमुना नदी को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों को और अधिक गति मिल सके।

संस्कृति यूथ फाउंडेशन वर्ष 2021 से पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत एक युवा-नेतृत्व वाला राष्ट्रीय संगठन है। वर्तमान में संस्था देश के 24 शहरों में 7,500 से अधिक स्वयंसेवकों के नेटवर्क के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। यमुना एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, बाल शिक्षा एवं सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में संस्था द्वारा निरंतर जनभागीदारी आधारित अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

संस्था अब तक देशभर में 1,20,000 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट को पर्यावरण से हटाकर उचित पुनर्चक्रण हेतु भेज चुकी है तथा 10,000 से अधिक पौधों का रोपण एवं संरक्षण कर चुकी है। “अर्पण कलश” जैसी पहलें संस्कृति यूथ फाउंडेशन के उस संकल्प का हिस्सा हैं, जिसके माध्यम से धार्मिक आस्था, नागरिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में समाजसेवी संतोष खिरवार, भाजपा जिला मंत्री सतीश देव त्यागी, अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला समन्वयक सुरेश सक्सैना, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक गोपाल कुशवाह तथा समाजसेवी डॉ. आनंद प्रकाश त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्कृति यूथ फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष आयुष कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष दीपक त्यागी, मीडिया प्रमुख वैषाली शर्मा, सचिव मानसी वर्मा, पीआर प्रमुख शांतनु बुधराजा सहित सचिन त्यागी, सुजाता, वर्णिका, कुशाग्र, अंकित त्यागी, मनीष दुबे, स्वयं, नवीन, प्राची, वैषाली, अभिरव तथा संस्था के 120 से अधिक स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन