Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कमल पुष्पों से सजा अष्टसखी कुंज, श्रीहरि संग राधा रानी ने किया नौका विहार

Pragya News 24

Mon, May 5, 2025
Post views : 42
  • श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया गया नौका विहार महोत्सव
  • चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित भगवान का ढाई कुंतल फलों का लगा भोग

आगरा। मोगरा व कमलपुष्पों से सजा अष्टसखी कुंज (तालाब)। जिसमें राधा रानी संग नौका विहार करते श्रीकृष्ण। इस मनोहरी झांकी की एक झलक पाने को आज हर भक्त उत्साहित था। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आज नौका विहार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को कमल, मोगरा व गुलाब के पुष्पों से सजाया गया। हरे रामा हरे कृष्णा… संकीर्तन पर नाचते गाते श्रद्धालों ने नौका विहार महोत्सव का खूब आनन्द लिया।

शंखनाद के साथ भक्तों के लिए जैसे ही नौका विहार झांकी के पट खुले, हर तरफ हरे रामा, हरे कृष्णा… के जयकारे गूंजने लगे। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि आज भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग, नौका विहार करते राधा कृष्ण को भी चंदन के छापे की पोशाक पहनाई गई। श्रंगार भी चंदन से किया गया। ढाई कुंतल फलों के साथ भक्त अपने घरों से प्रसाद तैयार कर लेकर आए जिनका छप्पन भोग लगाया गया। रोशनी सो जगमाता और पुष्पों से महकते मंदिर में आज वैसाख की गर्मी में भी शीतलता बिखरी हुई थी। आरती के उपरान्त सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, सुनील मनचंदा, शैलेश बंसल, संजय कुकरैजा, राजीव मल्होत्रा, सूरज, शाश्वत नन्दलाल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, नीलेश, अदिति गौरांगी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन