Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा के ऐतिहासिक किले में धूमधाम से मनाई जाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

Pragya News 24

Sun, Feb 18, 2024
Post views : 63

• आगरा किले का दीवान-ए-आम गूंज उठेगा छत्रपति शिवाजी महाराज की जय जय कार से
• महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे, केंद्रीय रेलवे और कोयला विभाग के राज्यमंत्री रावसाहेब पाटील दानवे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य मान्यवर होंगे मुख्य अतिथि

आगरा। संपूर्ण भारतवर्ष के आदर्श, लोकहितकारी महान राजा, अतुलनीय धैर्यशाली योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी 2024 को शाम 6ः00 बजे बड़े धूमधाम से आगरा किले के दीवान-ए-आम में मनाई जाएगी। जिस दीवान-ए-आम में छत्रपति शिवाजी महाराज ने अस्मिता और स्वाभिमान का प्रदर्शन औरंगजेब के दरबार में किया, उसी दीवान-ए-आम में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती होगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस, रेलवे और कोयला विभाग के राज्यमंत्री रावसाहेब पाटील दानवे, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य विभाग के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, छत्रपति उदयनराजे भोसले और अन्य मान्यवर शिवाजी जयंती समारोह के प्रमुख अतिथि होंगे। गत वर्ष से छत्रपति संभाजीनगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान अध्यक्ष विनोद पाटील के नेतृत्व मे शिवाजी जयंती समारोह का आयोजन आगरा के किले पर कर रहा है।

महाराष्ट्र गीत का सादरीकरण, छत्रपति शिवाजी महाराज गीत, छत्रपति शिवराय के जीवन पर सांस्कृतिक नृत्य, महाराष्ट्र राज्याचे चलन इस कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन, छत्रपति शिवाजी महाराज के आगरा पराक्रम पर लेजर शो, रील प्रतियोगिता पारितोषिक वितरण के साथ मान्यवर अतिथीओं के मार्गदर्शन इस शिवजयंती समारोह का विशेष आकर्षण है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में आगरा से औरंगजेब की कैद से बचकर निकलना एक महत्वपूर्ण अध्याय है। शिवाजी महाराज का स्वाभिमान, अतुल्य साहस, युद्ध निपुणता इस सब की यह मिसाल है।

अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने कहा कि छत्रपति शिवराय संपूर्ण भारतवर्ष के आदर्श है उनका कार्य, उनका कर्तृत्व नई पीढ़ी के सामने रखने के लिए हमने आगरा मे शिवजयंती का आयोजन किया है, शिवाजी महाराज का संदेश पूरे भारतवर्ष तक पहुंचे यही हमारा प्रयास हैप्गत वर्षसे इसकी शुरुवात हमने की थीप्उस परंपरा को हम आगे चला रहे हैं।

पिछले साल की तरह इस साल भी पुरे देशसे शिवप्रेमी और मान्यवर नेतागण इस शिवजयंती समारोह में शिरकत करेंगे। गत वर्ष बडे ही उत्साह के साथ आगरा के किले मे शिवजयंती समारोह संपन्न हुआ था। केंद्र सरकार, उत्तरप्रदेश सरकार और महाराष्ट्र सरकार ने शिवजयंती समारोह को पुरा सहयोग दिया था। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडिओ संदेश भेजकर शिवजयंती समारोह को संबोधित किया था।

आगरा किले के दीवान-ए-आम में बड़े धूमधाम से जो शिवजयंती संपन्न हो गयी थी उस शिवजयंती समारोह की रुपरेखा इस प्रकार थी। शाम 6रू00 बजे स्वागत गीत गायन से कार्यक्रम की शुरुआत होने के बाद अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल अतिथियों का स्वागत किया था और दीप प्रज्वलन हुआ थाप् उसके बाद 15 गायक वादको का संघ द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज का पवाड़ा सादर किया गया था। उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य ‘पालना’ गीत सादर किया गया था। महाराष्ट्र का राज्य गीत ‘गर्जा महाराष्ट्र माझा’ का प्रस्तुतीकरण बडा आकर्षण रहा था। छत्रपति शिवराय के जीवन संबंधी वालुका शिल्पकला भी सादरीकरण हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगो का नाट्यरुपांतरण भी इस समारोह का हाईलाईट था। उसके पास विविध मान्यवर अतिथियों का मार्गदर्शन, दीपोत्सव, डिजिटल आतिशबाजी और छत्रपति शिवाजी महाराज की जय जयकार के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ था।

आगरा किले के इस समारोह में एक करोड़ से ज्यादा शिवप्रेमी डिजिटली फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के माध्यम से जुड़ते है। सोशल मीडिया पर इस शिवजयंती समारोह का सीधा प्रसारण होता है। विविध न्यूज चैनल पर भी यह लाईव दिखाया जाता है। साथ ही साथ महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाता है। इस कार्यक्रम के लिए शिवप्रेमियों को आगरा लेकर जाने का भी प्रबंधन अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान की तरफ से किया जाता हैं। यही परंपरा कायम रखते हुए इस वर्ष भी 19 फरवरी 2024 को बडे धूमधाम से आगरा किले मे शिवजयंती का आयोजन किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन