Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा मंडल में मनाया गया “स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस” यात्रियों को रेलगाड़ियों को स्वच्छ रखने की अपील की

Pragya News 24

Fri, Sep 22, 2023
Post views : 167

Agra. आगरा मंडल में चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज “स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस” मनाया गया जिसके तहत आज आगरा मंडल के आगरा छावनी,आगरा फोर्ट, मथुरा जं० सहित सभी स्टेशनों से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों मेंविशेष सफाई अभियान चलाया गया साथ ही यात्रियों को भी ट्रेनों को स्वच्छ बनाये रखने के प्रति जागरूक बनाया गया।

आपकों बताते चले कि इस समय रेलवे विभाग स्वच्छता पखवाड़ा चला रहा है। यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा।
इस अभियान के अंतर्गत आज रेलगाड़ी स्वच्छता दिवस मनाया गया। आगरा मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों जैसे ट्रेन संख्या 12179, 12548, 12196, 01913, 12180, 12280 इत्यादि में रेलकर्मियों ने साफ़-सफाई की साथ ही नामित अधिकारियों द्वारा स्वच्छता को परखा गया।

इस दौरान अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत की और स्वच्छता के प्रति फीडबैक भी लिया। इसके साथ ही स्टेशनों के यार्ड एवं वाशिंग लाइन में रेलगाड़ी की नियमित तौर से साफ सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गाड़ियों में सफ़र कर रहे यात्रियों से यात्रा के दौरान रेलगाड़ी में गंदगी न फ़ैलाने का संदेश स्टेशनों पर उदघोषणा के साथ-साथ पोस्टरों, बैनरों, स्टीकरो एवं इलेक्ट्रोनिक डिस्प्ले बोर्ड द्वारा स्टेशन परिसर में गन्दगी न फैलाने के प्रति अपील की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन