Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सील लगाने के बाद भी करा दिया पूरा निर्माण, एडीए ने दोबारा सील लगा दी हिदायत

Pragya News 24

Thu, May 23, 2024
Post views : 47

Agra. अवैध निर्माणों पर आगरा विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने ताजगंज वार्ड के अन्तर्गत भवन संख्या-ई-3/1385 एवं ई-3/1386, शहीद नगर, शमशाबाद रोड पर कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही के दौरान मानचित्र स्वीकृति के विपरीत हो रहे निर्माणों पर सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया था लेकिन मालिक ने सीलिंग तोड़कर इसमें दुकान का संचालन शुरू कर दिया था। विभाग ने एक बार फिर ये दुकानें सील कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राकेश राजपूत, श्गोविन्द सिंह एवं बृजेश कुमार सिंह द्वारा मानचित्र स्वीकृति के विपरीत अवैध निर्माण किये जाने पर प्राधिकरण द्वारा 15 फरवरी को सील लगा दी थी लेकिन दुकान मालिक ने सील को तोड़कर दुकानों का निर्माण कर दिया और उसमें दुकान भी संचालित कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो निर्माणाधीन दुकान को देखकर हैरान रह गए। यहां तक की निर्माण कर पूरा होकर उसमें दुकान संचालित हो रही थी।

पूछताछ की तो पता चला की दुकान मालिक ने प्राधिकरण की कार्यवाही को तोड़ दिया और निर्माण कर दिया। इस पर विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर बिना मानचित्र स्वीकृति के दुकानों के निर्माण पर सील लगा दी और हिदायत दी कि अगर इस बार इस कार्रवाई का उल्लंघन किया गया तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन