Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कांग्रेस ने सादगी के साथ मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

Pragya News 24

Wed, May 22, 2024
Post views : 48

Agra. देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। शहर कांग्रेस पार्टी आगरा के शहर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में बड़ी सादगी के साथ उनकी पुण्यतिथि को मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे.यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने के लिए सभी ने संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर अपने-अपने विचार रखें। उनका कहना था कि राजीव गांधी ने भारत देश को एक नई दिशा दी थी। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से लेकर देश के आर्थिक विकास में उनका अहम योगदान रहा था। 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार उन्ही के माध्यम से युवाओं को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजीव गांधी की शहादत को भी कोई भूला नहीं सकता। उन्होंने इस देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह ने सभी कांग्रेसियों को संकल्प दिलाया और सभी के साथ यह प्रण लिया कि इस देश को स्वर्गीय राजीव गांधी के सपने वाला भारत बनाकर रहेंगे। देश में जो सांप्रदायिक ताकतें हावी हो रही है, उनका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। कहा कि वैसे तो देश की जनता भी अब उन्हें समझ चुकी है और इस चुनाव में उन्हें जवाब भी दे रही है, हमें बस जनता के बीच जाकर उनकी पोल खोलनी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन