Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कैस्पर होम्स : पशु प्रेमी मां-बेटी पर जानलेवा हमला, अपर पुलिस आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

आगरा। शाहगंज क्षेत्र की चारबाग गली में कम्युनिटी डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर पशु प्रेमी मां-बेटी पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शालू और उनकी मां सुमन ने पड़ोसियों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में एक कम्युनिटी डॉग की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कुत्ते गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।

पीड़िता शालू का आरोप है कि 26 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराने के बाद केदार नगर चौकी पर आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को राहत दी गई और उनसे जबरन समझौते पर हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद 29 जून को आरोपियों ने एक बार फिर उनकी मां के साथ मारपीट की।

मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने अपर पुलिस आयुक्त अली अब्बास को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय और सुरक्षा की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं तथा संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर कैस्पर होम्स की संस्थापक एवं पशु कल्याण कार्यकर्ता विनीता अरोड़ा ने नगर निगम को सूचना दी। इसके बाद नगर निगम की टीम ABC Rules-2023 के तहत क्षेत्र में कम्युनिटी डॉग्स की नसबंदी एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पहुंची। आरोप है कि इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की।

विनीता अरोड़ा ने कहा कि शहर में पशु क्रूरता की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 51A(g) के अनुसार पशुओं की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है और नगर निगम की टीम के साथ अभद्र व्यवहार कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती है। उन्होंने कहा कि कैस्पर होम्स पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ा है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि 1 जुलाई 2026 को भी कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम तथा शालू और उनकी मां के साथ अभद्र व्यवहार किया। लगातार मिल रही धमकियों के चलते परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस दौरान गौ रक्षक दल आगरा के अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी, श्वेता चावला, वंदना दुबे, तरुण चौधरी, सोनू कुशवाह तथा लखन पलवाल सहित कई लोग पीड़ित परिवार के समर्थन में मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन