Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अग्रवाल महासभा का जिला सम्मेलन, 24 अगस्त को, रक्तदान शिविर का भी होगा आयोजन

Pragya News 24

Wed, Aug 20, 2025
Post views : 53
  • मेधावी विद्यार्थियों संग 50 संरक्षक सदस्यों का होगा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन
  • महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में जिले भर की 70 शाखाओं के 2000 से अधिक सदस्य लेंगे भाग, सर्व सहमति से कई सामाजिक प्रस्ताव होंगे पास

आगरा। अग्रवाल महासभा का जिला सम्मेलन 24 अगस्त को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले भर से लगभग 70 शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्यों सहित 2000 से अधिक लोग भाग लेंगे। सदस्यों की सर्वसहमति से कई सामाज हित के प्रस्ताव पास होंगे व समिति के 50 संरक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल व कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल ने दी।

सम्मेलन का शुभारम्भ 24 अगस्त को शाम 4 बजे से मुख्य अतिथि व समाजसेवी सुरेश चंद गर्ग व आगरा सर्राफा सोसिएशन के अध्यक्ष नितेश गर्ग महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। कार्यक्रम में उप्र लघु उद्योग निगम लि. के अध्यक्ष राकेश गर्ग व छोटेलाल बंसल भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के साथ ही समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर भी प्रारम्भ हो जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोगों की सहायता में सहयोग हो सके। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सभी बोर्ड के छः मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पत्रिका (अग्रवंश दर्पण) का विमोचन भी होगा। जिसमें महसभा के इतिहास की झलकियां भी उल्लेखित की गईं हैं। सर्वाधिक वयोवृद्ध अग्रपिता के रूप में डॉ. गिरीश गुप्ता भी सम्मानित किए जाएंगे। सायं 6 बजे से समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला सम्मेलन के आयोजन को लेकर अग्रवंशियों में काफी उत्साह है। जिसमें जिले भर के लोग भाग लेने पहुंचेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी सुरेशचंद गर्ग, नितेश अग्रवाल, सतेन्द्र अग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, अजय कुमार जैन, वीरेन्द्र कुमार जैन, बीएन अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मंजू बंसल, महेन्द्र बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल, रवि अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन