Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गेंहू खरीद में आगरा-फिरोजाबाद में खराब स्थिति पर मंडलायुक्त हुईं नाराज

Pragya News 24

Tue, May 14, 2024
Post views : 49

आगरा. 13 मई 2024। आज सोमवार को मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में रबी क्रय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत गेहूं खरीद के संबंध में संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा मण्डल की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा जनपद में खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू तथा भा0खा0नि0 एजेंसी द्वारा स्वीकृत केन्द्रों से क्रमिक गेहूं खरीद की समीक्षा की गयी। संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश कुमार उपाध्याय द्वारा अवगत कराया गया कि क्रमिक गेहूं खरीद में लक्ष्य के सापेक्ष आगरा जिले में लगभग 5 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 6 प्रतिशत, मैनपुरी में 7.58 प्रतिशत और मथुरा जिले में 11.32 प्रतिशत खरीद हुई है। चारों जनपदों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम मात्रा में गेहूं खरीद की गयी। सबसे ज्यादा खराब स्थिति आगरा और फिरोजाबाद जनपद में देखने को मिली। मंडलायुक्त ने उक्त दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों को गंभीरता के साथ गेहूं क्रय की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी स्वीकृत केन्द्रों से क्रमिक गेहूं की खरीददारी की जाए। जिन केन्द्रों से गेहूं क्रय नहीं किया गया है उन्हें शिफ्ट किया जाए।

वहीं एजेंसियों द्वारा गेहूं क्रय की समीक्षा में सामने आया कि पीसीएफ एजेंसी द्वारा आगरा मण्डल में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 5 प्रतिशत ही गेहूं क्रय किया गया। एजेंसी द्वारा स्वीकृत केन्द्रों में से कई केन्द्रों से गेंहू क्रय नहीं किया गया। जनदप मथुरा में ही लगभग 30 से अधिक केन्द्रों से अभी तक गेहूं क्रय नहीं किया गया है। वहीं पीसीयू एजेंसी द्वारा भी गेहूं क्रय की दिशा में गंभीरता से प्रयास नहीं किए गये। इस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एजेंसी प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी केन्द्रों से गेहूं क्रय कराना सुनिश्चित करें अन्यथा अगली समीक्षा बैठक में सुधार न दिखने पर संबंधित एजेंसी प्रभारी के खिलाफ जिम्मेदारी तय की जायेगी। मई माह में किसान पंजीयन की स्थिति से अवगत कराया गया कि आगरा में कुल 2497, फिरोजाबाद में 5677, मथुरा में 4160 और मैनपुरी में 3287 किसानों का पंजीयन कराया गया है।

मंडलायुक्त ने चारों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग व एजेंसी को प्रतिदिन गेहूं क्रय का लक्ष्य दिया जाए। वे स्वयं प्रतिदिन गेहूं क्रय की समीक्षा करें। खाद्य विभाग एंव अन्य एजेंसियों द्वारा किसानों को फेसिलिटेट किया जाए। एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन कर समय-समय पर प्रवर्तन की कार्यवाही अमल में लायी जाए। अगले 7 दिन में सभी जनपद लगभग 15 से 20 प्रतिशत क्रमिक गेहूं क्रय का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करें। बैठक में जिलाधिकारी आगरा भानुचन्द्र गोस्वामी, जिधाधिकारी मथुरा शैलेन्द्र सिंह, फिरोजाबाद जिलाधिकारी रमेश रंजन, मैनपुरी जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण, एडीए उपाध्यक्ष अनिता यादव, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश कुमार उपाध्याय एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन