Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डॉक्टरों ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया नव वर्ष.

Pragya News 24

Mon, Jan 13, 2025
Post views : 32
  • सिकन्दरा-बोदला डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित न्यू ईयर सेलीब्रेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिखरे भारतीय संस्कृति रंग
  • डॉक्टरों ने परिवार सहित लिया भाग .

आगरा। एक ओर जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के रंग बिखरे थे वहीं देश के विकास में युवाओ को सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा भी थी। मौका था सिकन्दरा बोदला डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित न्यू ईयर सेलीब्रेशन का। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, आगरा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित व पूर्व अध्यक्षों में डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. डीवी शर्मा, डाक्टर जे. एन टण्डन, डॉ. अशोक शिरोमणी, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. शरद गुप्ता, सचिव डॉक्टर मुकेश, कोषाध्यक्ष डॉक्टर अमित, आईएमए उपाध्यक्ष डॉ. योगेश सिंघल ,डाक्टर सीमा, डॉ. संध्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

डॉ. पंकज नगायच ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को सशक्तिकरण बहुत आवश्यक है, जो विवेकानन्द के बताए मार्ग पर चलने से ही सम्भव है। उन्होंने कहा सिकन्दरा बोदला डॉक्टर्स एसोसिएशन एक सशक्त क्षेत्रीय एसोसिऐशन है आगरा की, जो समय समय पर संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक पहलुओं पर कार्य करती रहती है।

डॉक्टर मुकेश ने कहा की सब साथ मिल सभी पर्वो को मनाते हैं ये खासियत है .
आईएमए के पूर्व अध्यक्षों ने नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ युवा चिकित्सकों को संयम और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। इस वर्ष शहर ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी जिन विभूतियों को खोया, उन्हें एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. शरद गुप्ता को पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त शुरु हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का धमाल। सांस्कृतिक सचिव डॉ. अंजना , डॉ. ज्योति ने संचालन किया, आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. अमित, डॉ. ज्योति, डॉ. मुकेश, डॉ. अंजना, डॉ. अरुण जैन, डॉ. संध्या जैन, डॉ. अनूप अम्बेश ने कपल डांस कर खूब तालियां बटोरी। ग्रुप डांस में डॉ. बीएस बघेल, डॉ. अमित मित्तल, डॉ. मुकेश चौधरी व रैम्प वॉक में चिकित्सकों ने फैशन के खूब जलवे बिखेरे। बच्चों में लवन्या, याश्वी व आदित्य ने मनमोहक प्रस्तुति दी। रश्मी सोलंकी ने मनोरंजक गेम खिलवाए। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष डॉ. अमित मित्तल ने दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर संदीप अग्रवाल, डाक्टर नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. वर्षा, डॉ. संगीता चतुर्वेदी, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. विष्णु रावत आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन