Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्राद्धपक्ष में बीमार गोवंश की सेवा कर कमाया पुण्य

Pragya News 24

Sun, Sep 22, 2024
Post views : 42
  • श्रीश्याम आस्था परिवार आगरा खाटूधाम द्वारा कालिका गौशाला में की गयी सेवा
  • 92 गोवंश गुड़ चना खिलाकर पूजन कर की गयी 21 कुंतल भोजन की व्यवस्था

आगरा। श्राद्धपक्ष में पितरों की आत्मा की संतुष्टि के लिए गौसेवा से बड़ी अन्य कोई सेवा नहीं है। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए आवास विकास कॉलोनी स्थित कालिका गौशाला में श्रीश्याम आस्था परिवार आगरा खाटूधाम द्वारा गौवंशों की सेवा की गयी।

शनिवार को संस्था द्वारा गौशाला में आश्रय प्राप्त 92 गोवंशों के लिए 21 कुंतल हरे चारे, चोकर, भूसा, दाल, गुड़ आदि की व्यवस्था की गयी। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वंदना मेड़तवाल, प्रीति सोनी, संरक्षक वीरेंद्र मेड़तवाल, संस्थापक अमित अग्रवाल, अध्यक्ष राहुल बंसल, महासचिव आयुष जैन, कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष अजय बंसल और नितेश मई, महामंत्री दिव्य मेड़तवाल ने गौ पूजन कर किया। गौ माता को साड़ी पहनाकर उनके तिलक लगाया गया। महासचिव आयुष जैन ने बताया कि संस्था हर माह गौसेवा करती है किंतु श्राद्धपक्ष में इसका महत्व अधिक बढ़ जाता है। जितना महत्व श्राद्ध पक्ष में गौग्रास का होता है उतना ही महत्व संपूर्ण गौवंश की सेवा का होता है। गौशाला में आश्रय प्राप्त गौवंश, श्वान, बिल्ली, बंदर घायल या बीमार ही आते हैं। इन्हें यहां सेवा और उपचार के माध्यम से स्वस्थ किया जाता है।

गोसेवा के अवसर पर गोपाल सारस्वत, अंश हरीश पंजवानी, मोहित भारद्वाज, धर्मेंद्र सिंह, सुमित मित्तल, विपिन मित्तल, डॉ टीएन अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, नित्या बंसल, शिवानी अग्रवाल, ममता, अंजली जैन, सपना मित्तल, राधिका बंसल सहित किरावली− मिढ़ाकुर परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन