Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रदेश की पहली रूट कैनाल चिकित्सा की जटिलता पर सेमिनार 5 को, ईईएफ कर रही आयोजन, 125 से अधिक दंत चिकित्सक लेंगे भाग

Pragya News 24

Thu, May 2, 2024
Post views : 129
  • एंडोडोन्टिक एक्सीलेंस फाउंडेशन आगरा द्वारा किया जा रहा ताज कन्वेंशन सेंटर में आयोजन
  • दांतों की टेढ़ी मेढ़ी जड़ों की रुट कैनाल चिकित्सा करने की विधि जानेंगे प्रदेश के दंत रोग चिकित्सक
  • गोवा से आ रहे हैं मुख्य वक्ता डॉ सानिल नाटेकर, सेमिनार के बाद विषय पर होगी कार्यशाला भी
  • लाइव डेमोस्ट्रेशन से चिकित्सक जानेंगे रूट कैनाल चिकित्सा की बारीकियां

आगरा। दांतों की टेढ़ी मेढ़ी जड़ों का रुट कैनाल ट्रीटमेंट दंत रोग में सबसे जटिल समस्याओं में से एक है। प्रदेश में पहली बार आगरा में इस समस्या की बारीकी और उपचार पर सेमिनार एवं वर्कशाप “टैकिल द कर्व्स” 5 मई को आयोजित होने जा रही है। एन्डोडोन्टिक एक्सीलेंस फाउंडेशन आगरा (ईईएफ) द्वारा होने जा रही “टैकिल द कर्व्स” सेमिनार का पोस्टर विमोचन समारोह नेहरू नगर स्थित हरी चटनी रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया।

ईईएफ की अध्यक्ष डॉ सुषमा प्रतिहार ने बताया कि पांच मई, दिन रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित द ताज कन्वेंशन सेंटर पर दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक सेमिनार आयोजित होगी। सेमिनार को संबोधित मुख्य वक्ता डॉ सानिल नाटेकर (गोवा) करेंगे। जो कि आधुनिक तकनीक से रूट कैनाल चिकित्सा पर जानकारी देने के साथ प्रशिक्षण भी देंगे।

सचिव डॉ असीम शिरोमणि ने बताया कि डॉ सानिल नाटेकर विश्व प्रसिद्ध माइक्रो एन्डोडोन्टिस्ट हैं। वे एंडोडोन्टिस्क रिडिफाइंड और एंडो टूल्स के निदेशक भी हैं। विश्व में वे हजारों दंत चिकित्सकों को रूट कैनाल विधि का प्रशिक्षण दे चुके हैं। पांच मई को होने जा रही सेमिनार में वे दांतों की टेढ़ी मेढी जड़ों की रुट कैनाल विधि को माइक्रो स्कोप द्वारा बायपास करने की जानकारी देंगे।

कोषाध्यक्ष डॉ अमित नारायण और कार्यक्रम संयोजक डॉ आशीष गुप्ता ने बताया कि दो सत्र में होने जा रहे कार्यक्रम में दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक सेमिनार का पहला सत्र होगा और इसके बाद कार्यशाला में लाइव डेमोस्ट्रेशन दिया जाएगा।

मीडिया समन्वयक डॉ चकित माहेश्वरी और कार्यक्रम संयोजन समिति सचिव डॉ विपुल अरोड़ा ने बताया कि सेमिनार में आगरा सहित अलीगढ़, हाथरस, ग्वालियर, मथुरा आदि से करीब 125 दंत चिकित्सक सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर डॉ दीपक, डॉ पुनीत, डॉ श्रेया, डॉ दीप्ति, डा. भारत, डॉ जया, डॉ राहुल, डॉ वैभव कृष्ण आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन