Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

स्मार्ट कृषि ग्राहक मिलन समारोह : किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह

Pragya News 24

Wed, Jun 17, 2026
Post views : 105

आगरा। अन्नदाता केवल खेतों में फसल नहीं उगाता, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा और गांव की समृद्धि से ही राष्ट्र मजबूत बनेगा।” यह विचार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित स्मार्ट कृषि ग्राहक मिलन समारोह में वक्ताओं ने व्यक्त किए।

मंगलवार को आगरा के होटल होलीडे में आयोजित कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमी, बैंक अधिकारी और फूड प्रोसेसिंग विभाग के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र के विकास, वित्तीय सहायता, मूल्य संवर्धन और निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक राजीव फौजदार, चीफ मैनेजर सुशील शर्मा तथा आमंत्रित कृषकों ने संयुक्त रूप से किया गया।

अपने संबोधन में उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसान अब केवल अन्नदाता नहीं बल्कि एक उद्यमी के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि आगरा क्षेत्र कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सात जिलों की 215 शाखाओं के माध्यम से कृषि क्षेत्र के उद्यमियों को लगभग 4100 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में बढ़ते एनपीए पर चिंता व्यक्त करते हुए एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने किसानों से मूल्य संवर्धित उत्पादों की ओर बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आज ऐसे कृषि उत्पादों की बाजार में अधिक मांग है, जिनसे बेहतर आय अर्जित की जा सके।

एजीएम एसएमई संदीप गुप्ता ने कहा कि भारतीय उत्पादों और स्वाद की विदेशों में अच्छी मांग है। गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और प्रोसेसिंग के माध्यम से किसान निर्यात क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाश सकते हैं।

कार्यक्रम में एसबीआई की इंदु ठाकुर ने किसान समृद्धि ऋण, पीएमएफएमई योजना, एग्री इंफ्राटेक लोन, पीएम कुसुम एवं पॉली हाउस सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी।

विशिष्ट अतिथि प्रिंसिपल एफपीओ लोकेश सैंगर ने विभागीय योजनाओं और सरकारी सहायता कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। एसबीआई के रिलेशनशिप मैनेजर मयंक जैन और हर्ष भार्गव ने एसबीआई वेल्थ से संबंधित सेवाओं पर प्रकाश डाला। सुमित गोस्वामी ने बैंक की बीमा योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र में कार्यरत सफल उद्यमियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कर किसानों को प्रेरित किया। इस अवसर पर आगरा क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव अग्रवाल, क्षेत्र प्रबंधक रीजन-3 अनिल दलाल, हाथरस क्षेत्रीय प्रबंधक निरंजन कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक मैनपुरी एटा पंकज तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन