Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम : किसानों को मिली बड़ी सौगात, पंजाब नेशनल बैंक ने 15 करोड़ रुपये तक के कृषि ऋण किए स्वीकृत

आगरा। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अन्नपूर्णा सेवा सदन, हाथरस रोड, सादाबाद में “मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त बनाते हुए दीर्घकालिक कृषि अवसंरचना को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर आगरा, हाथरस एवं अलीगढ़ जनपदों से बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता कर विभिन्न कृषि योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी जनरल मैनेजर, हेड ऑफिस नई दिल्ली कालका प्रसाद, चेयरमैन सादाबाद हेमलता अग्रवाल, राधा रमण अग्रवाल, डिप्टी जोनल हेड अनिल कुमार अनल तथा सर्किल हेड संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर किसानों को कृषि विकास, डेयरी, कृषि उपकरण, सिंचाई एवं अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये तक के ऋण स्वीकृत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की भी जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि कालका प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति एवं ग्रामीण विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सदैव किसानों के हित में कार्य करता रहा है और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक द्वारा निरंतर सरल एवं सुलभ ऋण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और बैंकिंग योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

चेयरमैन सादाबाद हेमलता अग्रवाल ने कहा कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा किसानों का सशक्त होना देश की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक आत्मनिर्भरता को नई दिशा प्रदान करते हैं।

डिप्टी जोनल हेड अनिल कुमार अनल एवं सर्किल हेड संजय कुमार श्रीवास्तव ने भी किसानों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, बैंक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन