Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आरए मूवीज : मानवता और धार्मिक सद्भाव का संदेश देगी संत साँई कँवर राम पर आधारित फिल्म

आगरा। सिंधी समाज के अमर शहीद संत साँई कँवर राम के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित लघु फिल्म का निर्माण आरए मूवीज द्वारा श्रद्धेय श्री राजकुमार सामा विचार मंच के तत्वावधान में किया जा रहा है। रविवार को जयपुर हाउस स्थित जय झूलेलाल मंदिर में आयोजित समारोह में फिल्म का पोस्टर तथा फिल्म के लिए तैयार किए गए दो भक्ति गीतों का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में संजय दुबे और सूरज तिवारी द्वारा लिखित भजन 'युगों-युगों में आता है कोई संत ऐसा संसार में...' तथा 'कोसा कोहर लेकर निकला देखो, भाग्य खुला साँई कँवर राम का...' प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह एवं सोमनाथ धाम, शाहगंज के डॉ. पीर शंकर नाथ योगी ने भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म संत साँई कँवर राम के जीवन, मानवता, सेवा, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

फिल्म निर्माता रंजीत सामा और विजय सामा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगस्त के प्रथम सप्ताह में आगरा और आसपास के क्षेत्रों में की जाएगी। इसमें आगरा के कई स्थानीय कलाकारों को अभिनय का अवसर मिलेगा। प्रमुख कलाकारों में अनिल जैन, जितेश आसिवाल, रंजीव कोचर, मुकेश नेचुरल, रवि परिहार, अभिवादन, जय सिंह, वानी, शकील तथा मनोज सिंह लंकेश शामिल हैं।

फिल्म का लेखन एवं निर्देशन सूरज तिवारी कर रहे हैं। फिल्म के गीत और भजन सूरज तिवारी एवं संजय दुबे ने लिखे हैं, जबकि कहानी का मूल विचार धर्मपाल कश्यप 'बाबू भाई' का है।

समारोह में फिल्म के सह-निर्माता नारायण दास लालवानी, कमल मतलानी, जयरामदास, गिरधारी लाल भगत्यानी, प्रमोद वर्मा, शोभाराम पुरुषनानी, पार्षद रेनू गुप्ता, रूबी सहगल, नरेंद्र पुरुषनानी, हरीश बंजानी, खेमचंद बंजानी, शंभू नाथ चौबे, भगवान अवतानी, सुधीर भोजवानी, श्याम भोजवानी, प्रमोद महाजन, घनश्याम लालवानी, रोहित कत्याल, कुसुम महाजन, दीपा लालवानी, जेपी धर्मानी, सत्येंद्र तिवारी, राजेंद्र बत्रा, डॉ. महेश धाकड़, विनीत बवानिया, तीरथ दास भावनानी, राहत जहाँ खानम तथा राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन