Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव : कृषि, उद्योग और तकनीक का संगम बनेगा फूड एक्सपो 2026, आगरा में जुटेंगे देशभर के उद्यमी

Pragya News 24

Wed, Jun 10, 2026
Post views : 131

आगरा। उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई दिशा देने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को फूड प्रोसेसिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (सीएफपीआई) ने बुधवार को होटल हॉलिडे इन में आयोजित भव्य उद्घोषणा समारोह में ‘उत्तर प्रदेश फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026’ की औपचारिक घोषणा की। हरिनाम संकीर्तन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह, सीएफपीआई के अध्यक्ष राजकुमार भगत, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, नेशनल चैंबर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज बंसल, आगरा कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, सीएफपीआई के महासचिव अनुज सिंघल, राजीव बंसल, सचिन गोयल, विनय अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल उपस्थित थे।

कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश विशेषकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इससे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आगरा के परंपरागत उत्पादों एवं स्थानीय खाद्य विरासत को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन आगामी 14, 15 एवं 16 जून 2026 को होटल जेपी पैलेस, आगरा में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक किया जाएगा। इस बार आयोजन को पूर्व वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। विगत वर्ष जहां 80 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे, वहीं इस वर्ष 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन में आगरा, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित कर्नाटक समेत देश के कई राज्यों की कंपनियां भाग लेंगी। अभी तक 8,000 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है ।

मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार और चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन लगातार एक ही दिशा में कार्यरत है। प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त करना दोनों का ही मूल उद्देश्य है। आगरा के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की विविधता को देखते हुए प्रदेश सरकार की एक जिला एक व्यंजन योजना की लॉन्चिंग फूड एक्सपो और कॉन्क्लेव में की जाएगी।

तीन दिवसीय एग्जीबिशन एवं कॉन्फ्रेंस
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कन्वीनर मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026 तीन दिवसीय एग्जीबिशन एवं कॉन्फ्रेंस के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सात राज्यों से 150 से अधिक कंपनियां फूड प्रोसेसिंग मशीनरी, पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, कोल्ड चेन, वेयरहाउसिंग, फूड सेफ्टी, इनोवेशन एवं आधुनिक तकनीकों से जुड़े उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी।

तीन दिवसीय फूड एक्सपो और कॉन्क्लेव के दौरान भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष सत्र। बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा उद्यमियों के लिए ऋण, सब्सिडी एवं निवेश योजनाओं की जानकारी।

फूड सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों का सम्मान समारोह।
राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा पैकेजिंग, मशीनरी, फूड शेल्फ लाइफ, गुणवत्ता नियंत्रण एवं नई तकनीकों पर तकनीकी सत्र।
कोल्ड चेन, वेयरहाउसिंग एवं कृषि आधारित उद्योगों की विशेष प्रदर्शनी।

प्रमुख सहयोगी संस्थाएं
आयोजन में भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, एपीडा, लघु उद्योग भारती, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स तथा विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों का सहयोग प्राप्त होगा।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सीएफपीआई के उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, सचिव विकास चतुर्वेदी, विवेक अग्रवाल और शैलेश अग्रवाल, सहयोगी सचिन अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक चौरसिया, जय अग्रवाल, संदीप काइला, सौरभ अग्रवाल, राजेश भल्ला, ध्रुव अग्रवाल, वैभव खंडेलवाल, सिद्धार्थ मित्तल, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, सीताराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, सीएफपीआई के एडमिनिस्ट्रेटर अपरार्क शर्मा, दिलीप कुमार, अनिल सविता, राम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन