Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दिव्य और विकसित सृष्टि के लिए गर्भ संस्कार आवश्यक, गर्भ संस्कार विषय पर ग्रांड होटल में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Pragya News 24

Sun, Aug 17, 2025
Post views : 42

आगरा। श्री अरविंदो सोसायटी आगरा शाखा द्वारा महर्षि श्री अरविंद जी के 153 वें जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रविवार शाम ग्रांड होटल में गर्भ संस्कार विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सुनीता गर्ग ने कहा कि दिव्य और विकसित सृष्टि के लिए गर्भ संस्कार बेहद आवश्यक है क्योंकि बदलते युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने मनुष्य की मानसिकता को चुनौती दी है। महर्षि अरविंदो ने 70 साल पहले ही बता दिया था कि गर्भ संस्कार के माध्यम से मनुष्य अपने सुपर माइंड को ओपन कर दिव्य जीवन पा सकता है। उन्होंने बताया कि श्री अरविंदो की शिक्षा और आदर्श के अनुरूप ही आगरा में खतैना रोड पर गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम तथा ग्वालियर रोड पर समग्र स्वास्थ्य केंद्र स्प्रिचुअल रिट्रीट तैयार किया गया है।

समारोह में डॉ. अनुराधा जैसवाल (हैदराबाद) मुख्य अतिथि रहीं। अरुण डंग मुख्य वक्ता रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ विशिष्ट अतिथि रहे। आलोक कुलश्रेष्ठ ने स्वागत उद्बोधन और योगिता शर्मा ने संस्था परिचय दिया। डॉ. नीलम भटनागर, डॉ. शैलबाला अग्रवाल और उमेश जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में श्री अरविंद जी को समर्पित विशिष्ट सांस्कृतिक आयोजन के साथ अरविंद जी द्वारा आवाहन नवीन भारत को तथा उनकी कविताओं को चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मोहित कुमार, डॉ. आंश्वना सक्सेना और पूजा तोमर ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से चार चांद लगा दिए। विजय सिंह और डॉ. प्रवीण गर्ग को सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन