Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज : देश-विदेश से पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों ने शिक्षकों का जताया आभार, यादों और भावुक पलों के बीच दोबारा जीया स्कूल जीवन

आगरा। सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के वर्ष 2001 बैच के पूर्व विद्यार्थियों ने 25 वर्षों बाद अपने प्रिय विद्यालय में आयोजित सिल्वर जुबली रीयूनियन में भाग लेकर पुरानी यादों को फिर से जीवंत कर दिया। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलते ही सहपाठी गले मिले, पुराने संस्मरणों पर ठहाके लगे और विद्यालय का वातावरण भावनाओं एवं उत्साह से भर उठा।

इस विशेष आयोजन में ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम (यूके), अमेरिका (यूएसए), दुबई सहित भारत के विभिन्न शहरों से पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय का प्रत्येक कोना सभी को अपने छात्र जीवन की याद दिला रहा था और वर्षों बाद शिक्षकों एवं मित्रों से मिलकर सभी भावुक नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य रेव. फादर बिपिन कुजूर, प्रबंधक रेव. फादर ग्रेशियन तथा सहायक प्रबंधक रेव. फादर लॉरेंस साल्डाना के स्वागत एवं प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और मानवीय मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा पुराने दिनों के कई रोचक प्रसंग साझा किए। पूर्व विद्यार्थियों ने भी अपने जीवन में शिक्षकों के मार्गदर्शन को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रीयूनियन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों, अनुभव साझा करने के सत्र और अनौपचारिक संवाद ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। पूर्व विद्यार्थियों ने स्वीकार किया कि विद्यालय से मिले संस्कार, शिक्षा और मित्रता आज भी उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

कार्यक्रम संयोजक गौरव खंडेलवाल ने बताया कि यह रीयूनियन केवल 25 वर्षों बाद मिलने का अवसर नहीं, बल्कि उन अनमोल यादों, संस्कारों और मित्रताओं को पुनः जीने का भावनात्मक उत्सव था, जिन्होंने सभी के जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से पूर्व विद्यार्थियों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार है, जिसके रिश्ते समय और दूरियों से भी मजबूत बने रहते हैं।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सभी पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाया गया। इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय को एक एयर कंडीशनर तथा अन्य सहयोग के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

कार्यक्रम का सफल संचालन बैच-2001 की कोर कमेटी ने किया, जिसमें अंकुर अग्रवाल, सीए विपुल बंसल, गौरव खंडेलवाल, अमित खंडेलवाल, पारुल अग्रवाल, दिवाकर पंजवानी, शिष्ट सिक्का एवं विकास मिश्रा शामिल रहे। विद्यालय की शिक्षिका रूपाली शर्मा ने आयोजन के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन