Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा के चार डाॅक्टरों को दिल्ली में मिला आईएमए पुरस्कार

Pragya News 24

Tue, Nov 21, 2023
Post views : 114

आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के डाॅक्टर पिता-पुत्री डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा और डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आगरा के ही एसएन मेडिकल काॅलेज के डाॅ. प्रभात अग्रवाल और डाॅ. रूचिका गर्ग को भी यह सम्मान प्रदान किया गया है।

18 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आईएमए हाउस, इंद्रप्रस्थ मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में आगरा के ख्याति प्राप्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा और डाॅक्टर दीदी के नाम से लोकप्रिय डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा, एसएन मेडिकल काॅलेज के डाॅ. प्रभात अग्रवाल और डाॅ. रूचिका गर्ग को चिकित्सा शिक्षा में दीर्घकालिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार जे नायक की उपस्थिति में आईएमए सीजीपी की मानद उपाधि प्रोफेसरशिप प्रदान की गई।

गौरतलब है कि आईएमए की ओर से आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह है। यह उपाधि अनुसंधान, नवाचार, शिक्षण में उत्कृष्ट उपलब्धियों और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा के आधार पर दी जाती है। दिल्ली में जब चारों ही चिकित्सकों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया तब देश के कई हिस्सों से आए आईएमए के सदस्य चिकित्सक एवं अतिथिगण उपस्थित थे। देश भर से कुल 40 लोगों को सम्मानित किया गया था, जिसमें से चार चिकित्सक आगरा के रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन