Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

शुगर फ्री चाय बिस्कुट संग डायबिटीज पर हुई डॉक्टर-मरीजों की वार्ता : आगरा डायबिटीज फोरम द्वारा कम्पनी गार्डन में आयोजित किया गया निशुल्क कैम्प, 190 मरीजों ने कराया परीक्षण

आगरा। मार्निंग वॉक पर आज चाय बिस्कुट के संग डॉक्टर और लोगों की चर्चा का समय था। आगरा डायबिटीज फोरम व आरएसएसडीआई (रिसर्च सोसायटी ऑफ स्टडी डायबिटीज ऑफ इंडिया) ने विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में सदर स्थित कम्पनी गार्डन में निशुल्क शिविर का आयोजन किया। पार्क में टहलने पहुंचे लगभग 190 लोगों ने अपनी शुगर जांच कराई। न्यूरोपैथी, कोलेस्ट्रोल, बीएमआई जैसे परीक्षण भी किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ फोरम के डॉक्टरों ने सफेद व नीले रंग के गुब्बारे आसमान में उड़ाकर किया।

आगरा डायबिटीज फोरम के सचिव डॉ. सुनील बंसल ने सभी का स्वागत कहते हुए जीवन शैली को सुधारने की सलाह दते हुए कहा कि तेजी से बढ़ रहे प्लास्टिक, कीटनाशक, रासायनिक खाद का प्रयोग हमारे शरीर के हार्माेन सिस्टम को गड़बड़ा रहे हैं, जिसके कारण डायबिटीज तेजी से बढ़ रही है। डॉ. वीएन कौशल ने कहा कि डायबिटीज ऐसी बीमारी है जिसे हम अपने खान-पान व नियमित दिनचर्या की आदतों से रोक सकते हैं।

प्रो. प्रभात अग्रवाल ने स्कूलों में फिजिकल एक्टीविटी कराने पर जोर देते हुए कहा कि कई स्कूल ऐसे हैं जहां अब पीटी की क्लास ही नहीं होती। शिविर में मरीजों को डायबिटीज के लक्षण, कारण और रोकथाम के उपाय बताए गए। लोगों ने शहर के वरिष्ठ डॉक्टरों संग पार्क में वॉकथन भी की। डॉ. वीएन कौशल, वीरेन्द्र खंडेलवाल, डॉ. सुनील बंसल, डॉ. कैलाश विस्वानी, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ मुकेश भारद्वाज, आदि उपस्थित थे।

190 में 15 मरीज नए

आगरा। शिविर में 190 लोगों का परीक्षण किया गया। जिसमें लगभग 40 लोग पहले से डायबिटिक थे। जबकि 15 नए मरीज डायबिटीज से पीड़ित थे। जिन्हें पता ही नहीं था कि वह डायबिटीज के रोगी हैं। टाइप वन डायबिटीज के रोगी सात वर्ष के रोहित बघेल भी शिविर में अपना परीक्षण कराने पहुंचे।

डायबिटिक हैं तो जूस नहीं फल खाइये

यदि आप डायबिटिक हैं तो जूस नहीं फल खाइये। अक्सर डायबिटिक मरीजों में भ्रांति होती है कि वह फल नहीं खा सकते। डॉ. सुनील बंसल ने खान-पान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डायबिटीज के मरीज क्या खाएं, क्या न खाएं। फलों में फायबर होता है इसलिए यह फायदेमंद होते हैं। यदि किसी कारणवश मिठाई खानी पड़ जाए तो अगले दिन व्यायाम करना न भूलें। मैदा, अधिक नमक व चीनी से परहेज रखें।

Tags :

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

Diabetic

Diabetic Forum

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन