Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वकीलों से पार्किंग के पैसे माँगना पड़ा भारी, ठेकेदार-कर्मचारी से की मारपीट

Pragya News 24

Fri, May 24, 2024
Post views : 45

Agra. वकीलों से पार्किंग के पैसे मांगना पार्किंग ठेकेदार और उसके कर्मचारियों को भारी पड़ गया। वकीलों ने पार्किंग कर्मचारियों को गिरा गिरा कर पीटा। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वकील और पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी के बीच में विवाद की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वकील और पार्किंग ठेकेदार व कर्मचारियों को थाने ले आई, जहां शांति भंग में दोनों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पूरा मामला हरी पर्वत थाना क्षेत्र के विनायक मॉल की पार्किंग का है। यहां पहुंचे वकीलों ने अपनी गाड़ी पार्किंग में पार्क की थी। जब वह वापस लौट कर गाड़ी ले जाने लगे तो पार्किंग के पैसे को लेकर कर्मचारी से कहा सुनी हो गई। मामले ने तूल पकड़ लिया और वकीलों ने पार्किग ठेकेदार के कर्मचारियों को जमकर पीट दिया।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले आई जहां दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वकीलों और पार्किंग कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से वकीलों ने पार्किग ठेकेदार कर्मचारी को गिरा गिरा कर पीटा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन