Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा फोर्ट पर भी शुरू होगी हेल्थ पोस्ट सेवा, पर्यटकों को मिलेगी त्वरित स्वास्थ्य सेवा

Pragya News 24

Sun, Jun 9, 2024
Post views : 44

Agra. भीषण गर्मी में पर्यटक बेहाल हो रहे हैं। ऐतिहासिक स्मारक भ्रमण के दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। ऐसे में आगरा का स्वास्थ्य विभाग भी एक्टिव नजर आ रहा है। ताज महल और फतेहपुर सीकरी पर हेल्थ पोस्ट संचालित होने के साथ-साथ अब यह सुविधा आगरा किला यानी आगरा फोर्ट पर भी मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के साथ मिलकर आज आगरा किला में हेल्थ पोस्ट की शुरुआत कराई है और यहां पर पर्यटकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

आपको बताते चलें कि इस समय तापमान बढ़ता चला जा रहा है। भीषण गर्मी से पर्यटक परेशान है तो काफी पर्यटकों का स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है। इसी के चलते आगरा किला पर भी देशी विदेशी पर्यटकों को प्राथमिक उपचार तथा रेफर करने के लिए स्वास्थ्य की टीम को तैनात कर दिया गया है। यह टीम पर्यटकों को हीट वेव से बचाव के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी करेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी का मौसम है और तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। इस भीषण गर्मी से ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण करने वाले देशी विदेशी पर्यटक परेशान है और काफी पर्यटकों का स्वास्थ्य भी बिगड़ जाता है। इसलिए ताजमहल के पूर्वी और पश्चिम गेट पर स्वास्थ्य विभाग हेल्थ पोस्ट संचालित कर रहा है तो वही फतेहपुर सीकरी पर भी हेल्थ पोस्ट पर एक एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात है जहां से देशी विदेशी पर्यटकों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। लेकिन आगरा फोर्ट यानी आगरा किला पर यह सुविधा नहीं थी। इसलिए आज लाल किले पर भी इस सुविधा को शुरू कर दिया गया है। आज आगरा किला में हेल्थ सेंटर की शुरुआत की गई है। इस हेल्थ पोस्ट पर चिकित्सक तो तैनात रहेंगे वहीं एक एंबुलेंस भी यहां पर मौजूद रहेगी जिसमें प्राथमिक मेडिकल केयर यूनिट मेडिकल उपकरण और दवाइयां मौजूद रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन