Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने किया दौरा

Pragya News 24

Sun, Aug 17, 2025
Post views : 41

आगरा। सदर बाजार स्थित स्वतंत्रता-पूर्व वर्ष 1900 में स्थापित ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का रविवार को महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने दौरा किया। यह लाइब्रेरी आगरा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पुनर्विकसित की गई है और अब आधुनिक सुविधाओं के साथ पाठकों को आकर्षित कर रही है।

लाइब्रेरी के संचालन का दायित्व संभाल रहे छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं पंकज स्कैनिंग एंड पैथोलॉजी रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज महेन्द्रू, छावनी परिषद की निवर्तमान सदस्य डॉ. रेनू महेन्द्रू तथा महेन्द्रू परिवार के अन्य सदस्य अरुण महेन्द्रू, रेखा महेन्द्रू, डॉ. करन महेन्द्रू, डॉ. आकृति महेन्द्रू, डॉ. शिव महेन्द्रू और डॉ. सांची महेन्द्रू ने महाराष्ट्र के मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि “क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी न केवल आगरा की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान और संस्कृति से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इस तरह के पुनर्विकास कार्य देशभर की अन्य ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आगरा की सांस्कृतिक और शैक्षणिक धरोहर को सहेजने में महेन्द्रू परिवार का योगदान सराहनीय है। इस दौरान महाराष्ट्र के मंत्री के साथ मुंबई के विधायक संजीव उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन