Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हॉफ डे में भी समय से पहले चले गए चिकित्सक, राह ताकते रहे क्षय रोग के मरीज

Pragya News 24

Sat, Sep 6, 2025
Post views : 154

आगरा। आगरा का जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उसकी सुर्खियों का कारण जिला अस्पताल की क्षय रोग विभाग की ओपीडी बनी है। ओपीडी के बाहर क्षय रोग के मरीज बैठे हुए थे और चिकित्सक नदारद थे। यह दृश्य देखकर हर मरीज परेशान था और चिकित्सक के साथ अस्पताल की इस कार्यशैली को कोसता हुआ नजर आया।

हॉफ डे था फिर भी नहीं बैठे चिकित्सक
आपको बताते चले कि आज ईद मुलादनबी थी और सरकारी छुट्टी थी लेकिन सरकारी छुट्टी के दिन भी जिला अस्पताल हॉफ डे के लिए खुलता है क्योंकि चिकित्सा इमरजेंसी सुविधा में आता है। हॉफ डे वाले दिन ओपीडी 11.30 बजे तक चलती है और चिकित्सक को भी 11.30 बजे तक बैठना होता है लेकिन क्षय रोग विभाग की ओपीडी में 10.45 से ही सन्नाटा छा गया। ओपीडी के बाहर काफी मरीज बैठे हुए थे जो चिकित्सकों के आने का इंतजार कर रहे थे।

सीएमएस से की शिकायत
इस पूरे मामले को जिला अस्पताल के सीएमएस राजेंद्र अरोड़ा के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने भी कुछ ऐसे तर्क दे दिए जिसे जानकार हम भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि हमारे पास क्षय रोग के चिकित्सक ही नहीं है। एक चिकित्सक है वो एमबीबीएस है वो भी वीआरएस चाहते हैं इसलिए मनमानी तरीके से जॉब पर आते हैं और सरकारी छुट्टी के दिन छुट्टी कर लेते हैं वहीं एसएन के जुनियर भी ऐसे ही आते हैं।

सीएमओ को दिया है पत्र
जिला अस्पताल के सीएमएस राजेंद्र अरोड़ा का कहना है कि इस समस्या से वो सीएमओ आगरा और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों व प्रशासन को बता चुके हैं लेकिन उन्हें जिला अस्पताल के लिए कोई क्षय रोग का चिकित्सक नहीं मिला है और न ही इन पर कोई कार्यवाही हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन