Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राधास्वामी सत्संग सभा - प्रशासन के बीच बढ़ रहा टकराव, 12 सत्संगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़

Pragya News 24

Sun, Sep 24, 2023
Post views : 114

Agra. राधास्वामी सत्संग सभा और आगरा प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता चला जा रहा है। राधास्वामी सत्संग सभा की ओर से कब्जाई गई अवैध भूमि को आगरा पुलिस ने अवैध कब्जा मुक्त कराया तो शनिवार शाम होते-होते तो राधा स्वामी सत्संग सभा ने फिर से उस पर अपना कब्जा कर लिया। प्रशासन को उम्मीद थी कि अब गेट नहीं लगेगा, लेकिन कुछ घंटे बाद ही रात में सत्संग सभा ने फिर से गेट लगा दिया। इस पर राजस्व विभाग की ओर से सत्संग सभा के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है।

सत्संग सभा की खुली चुनौती

प्रशासन की टीम टेनरी से अतिक्रमण हटाकर आगे गई, वैसे ही सत्संगी टेनरी गेट पर पहुंच गए। सत्संगियों ने वहां पर पुलिस के सामने गेट को दोबारा खड़ा कर दिया। अंदर भी दीवार के हिस्से को बनाने का काम शुरू कर दिया। प्रशासन को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने फिर से गेट को तोड़ने का निर्णय लिया। प्रशासन जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा था, उस समय सत्संगी खुले आम चुनौती दे रहे थे। उनका कहना था कि तुम तोड़ते-तोड़ते थक जाओगे, लेकिन हम बनाते हुए नहीं थकेंगे। हुआ भी यही, जैसे ही प्रशासन दोबारा गेट तोड़कर वहां से गया, उसके कुछ घंटे बाद ही वहां पर कंटीले तार लगाकर रास्ता रोक दिया। इसके बाद रात को एक बड़ा गेट तैयार करवाकर उसे फिर से लगा दिया गया।

खुले आम कर रहे बैरिकेडिंग

प्रशासन के अवैध कब्जे हटाने के बाद सत्संगी बेधड़क होकर फिर से बैरिकेडिंग और निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीणों भी जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सत्संगियों को पुलिस और प्रशासन का बिल्कुल खौफ नहीं है। जब वो पुलिस और प्रशासन से नहीं डर रहे तो आम आदमी के साथ कैसा बर्ताव करते होंगे।

सत्संगियों को किया नामजद

राजस्व विभाग की ओर से थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सत्संग सभा के पदाधिकारी अनूप श्रीवास्तव सहित 12 सदस्यों को नामजद किया गया है। इसमें आरबी यादव, प्रवीन कुमार, देवेश भटनागर, मेहर केसरवानी, गुरचरन, अक्षत सत्संगी, सरन प्रकाश गुप्ता, लक्की सत्संगी, सुरेश, सौरभ राणा और गुरुदेव सिंह है। इसके अलावा करीब दो दर्जन गाड़ियों के नंबर भी दर्ज किए गए हैं। राजस्व विभाग ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई के दौरान सत्संग सभा के अनूप श्रीवास्तव और आरबी यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग आए। इनके द्वारा लोगों को बलवे के लिए उकसाया गया, जिससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन