Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

युवाओं को एआई का सही उपयोग करना सिखाएंगे इस्कॉन के अमोघ लीला प्रभु : इस्कॉन द्वारा 11 अप्रैल को सूरसदन में एआई, सोल एंड फ्यूचर ऑफ ह्यूमन्स विषय पर आयोजित होगा यूथ फेस्ट आरम्भ 2.0

आगरा। भौतिकवाद के प्रभाव और गिरते नैतिक मूल्यों के युग में इस्कॉन के अमोघ लीला प्रभु गीता के आधार पर युवाओं को एआई के सही उपयोग का पाठ पढ़ाएंगे। इसके लिए 11 अप्रैल को इस्कॉन द्वारा सूरसदन में शाम 4 से 7 बजे तक एआई, सोल एंड फ्यूचर ऑफ ह्यूमन्स विषय पर वार्षिक यूथ मेगा फेस्ट आरम्भ 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 15 से 35 वर्ष के लगभग दो हजार युवा भाग लेंगे।

इस संदर्भ में आज कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि पहले युवा अपनी निजी समस्याओं का समाधान अपने बड़े बुजुर्गों या वरिष्ठों से लेते थे, जहां उन्हें भावनात्मक सहयोग के साथ उनकी परिस्थिति और मनोस्थिति को ध्यान में रखते हुए समस्या का हल मिलता था। परन्तु आज के युवा अपनी समस्याओं के लिए एआई पर निर्भर हो गए हैं जहां उन्हें परिस्थिति के अनुसार नहीं बल्कि एक सामान्य समाधान मिलता है, जो बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। आज के बच्चे छोटी-छोटी गणना, सामान्य पत्र लिखने के लिए भी एआई पर निर्भर हो रहे हैं। कई लोगों के पास कोई बात करने वाला नहीं तो वह एआई के साथ अपनी भावनाओं को शेयर कर रहे हैं। तकनीक का उपयोग करना ठीक है परन्तु उस पर पूरी तरह निर्भर होना घातक है। इसी विषय पर 11 अप्रैल को आईआईएम के फैकल्टी एचजी अमोघ लीला प्रभु गीता को आधार बनाते हुए युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। जो युवा कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं वह 8958982047, 9520664649 पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इस अवसर पर कीर्तन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरैजा, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, शाश्वत नंदलाल दास आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन