Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

संजय प्लेस जूता मार्केट : जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

आगरा। द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के अनुरोध पर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने संजय प्लेस स्थित शू मार्केट की दुकानों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई 2026 कर दी है। एडीए द्वारा शू मार्केट की 167 ऐसी दुकानों को नोटिस जारी किए गए थे, जो या तो बंद मिली थीं अथवा उनमें जूता व्यापार के स्थान पर अन्य गतिविधियां संचालित हो रही थीं। अब तक इनमें से केवल 14 दुकानदार ही एनओसी प्राप्त कर सके हैं।

यह जानकारी द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने हींग की मंडी स्थित फैडरेशन कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि लगभग 80 से 82 दुकानों का अभी तक म्यूटेशन भी नहीं हुआ है। ऐसे में यदि समय रहते म्यूटेशन और एनओसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो संबंधित दुकानों के निरस्तीकरण की स्थिति में दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।

विजय सामा ने कहा कि शू मार्केट की दुकानों का स्वामित्व आज भी एडीए के पास है और इन्हें विशेष उद्देश्य से लीज पर आवंटित किया गया था। लेकिन कई दुकानों को किराये पर दे दिया गया है या बेच दिया गया है, जबकि कुछ दुकानों में जूता व्यापार के बजाय कोचिंग सेंटर, स्पा और अन्य व्यवसाय संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि जिस उद्देश्य के लिए दुकानें आवंटित हुई थीं, उसी कार्य का संचालन करें। एक बार दुकान निरस्त होने के बाद उसका पुनः बहाल होना बेहद कठिन होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्या का फायदा उठाने के लिए कुछ दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। व्यापारी ऐसे लोगों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सीधे फैडरेशन अथवा एडीए अधिकारियों से संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि जो व्यापारी किराये पर दुकान संचालित कर रहे हैं, वे किरायानामा प्रस्तुत कर एनओसी प्राप्त कर सकते हैं।

पत्रकार वार्ता में फैडरेशन के प्रदीप सरीन, प्रमोद महाजन, अजय महाजन, संजय अरोड़ा, दिलप्रीत सचदेवा, घनश्याम रोहरा, भीष्म लालवानी, राकेश महाजन, रवि महाजन, सुमित महाजन, हरीश लालवानी, नदीम अहमद और लक्ष्मण दास सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने रखीं अपनी समस्याएं
इस अवसर पर कई दुकानदार अपनी समस्याएं लेकर फैडरेशन कार्यालय पहुंचे और पदाधिकारियों से चर्चा की। इनमें डंग ब्रदर्स के अर्जुन डंग, फ्रेंड्स इंटरनेशनल के गिरीश ग्रोवर, बजाज शू कंपनी के सुनील बजाज, बजाज लेदर हाउस के अनिल बजाज तथा सन इंटरनेशनल के रंजन दीवान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन