Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सेवा की विशालता के साथ लायंस विशाल ने मनाया 48 वां अधिष्ठापन समारोह

Pragya News 24

Thu, Aug 22, 2024
Post views : 46
  • लॉयंस क्लब आफ आगरा विशाल ने अधिष्ठापन समारोह में दी स्वरोजगार की प्रेरणा
  • जरूरतमंद सात महिलाओं को प्रदान की सिलाई मशीनें, अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल ने कहा सेवा ही ध्येय

आगरा। विगत 47 वर्षों से सेवा, स्वास्थ एवं शिक्षा का ध्येय लिये निरंतर अग्रसित हो रहे लॉयंस क्लब आफ आगरा विशाल ने 48 वां अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया।

बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल आइटीसी मुगल में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि चैयरमेन एलआईईपीसी जितेंद्र चैहान, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ स्वाति माथुर, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर, एमजेएफ आरएन वर्मा, अधिष्ठापन समारोह संयोजक अजय बंसल, रीजन चेयरपर्सन राजेंद्र अग्रवाल के साथ अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
सेवा कार्य का संकल्प दोहराते हुए क्लब की ओर से सात जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए पैडल और मोटर वाली सिलाई मशीन भेंट की गयी।

चैयरमेन एलआईईपीसी जितेंद्र चैहान और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. स्वाति माथुर ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवायी। जिसमें अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल, सचिव सुनील कुमार बंसल और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया। समारोह संयोजक अजय बंसल थे।

लॉयंस क्लब विशाल की फर्स्ट लेडी सीमा अग्रवाल और अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा आदर्श वाक्य एक साथ आना एक शुरुआत है, एक साथ रहना प्रगति है, एक साथ काम करना सफलता है। इसी वाक्य पर हम चलते रहेंगे और समाज सेवा के कार्यों को पूर्ण करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में वृहद स्तर पर स्वास्थ शिविर, रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

होटल आइटीसी मुगल में आयोजित लायंस क्लब विशाल के अधिष्ठापन समारोह में महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान करते एलआईईपीसी जितेंद्र चौहान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. स्वाति माथुर, अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल व अन्य।

चैयरमेन एलआईईपीसी जितेंद्र चैहान और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. स्वाति माथुर ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनएं देते हुए सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया।

लायंस क्लब आगरा विशाल द्वारा लायंस इंटरनेशनल फाउंडेशन को 584500 की राशि का चैक प्रदान किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में सुनील गुप्ता, राकेश कुमार, राहुल गोयल, विवेक कांत गुप्ता, संजीव अग्रवाल, मनोज कुमार, अजय मनचंदा, हरीश बरनवाल, डॉ सुशील गुप्ता विभव, अश्विनी धवन, डॉ अरविंद जैन, किशन चंद, प्रमोद गुप्ता, हरीमोहन गर्ग, प्रवीन बंसल आदि ने शपथ ग्रहण की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन