Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सावन में “मायके” आईं “माधवी” बेटियां(अनाथ), समाजसेवी भाइयों ने बंधवायीं राखियां, दिया रक्षा का वचन

Pragya News 24

Wed, Aug 14, 2024
Post views : 37
  • माधवी अग्र महिला मंडल के 23 वें माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का शुभारंभ
  • दो दिवसीय आयोजन में 50 से अधिक बेटियों को दिया जा रहा मायके का दुलार
  • गुरुवार को होगी भावभीनी विदाई, सपरिवार दिये जाएंगे बेटियों को स्नेह संग उपहार

आगरा। सावन की बुंदियां अपने साथ लेकर आती हैं मायके की स्मृतियां। मां यशोदा बन माधवी अग्र महिला मंडल ने एक बार फिर अनाथ बेटियों को मायके का दुलार दिया।

बुधवार को माधवी अग्र महिला मंडल के 23 वें माधवी बेटियों (अनाथ) का मायका कार्यक्रम का शुभारंभ रक्षाबंधन पर्व को मनाते हुए किया गया। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजन का शुभारंभ बेटियों के स्नेहपूर्ण आतिथ्य के साथ हुआ। बेटियों की कुशलता और सम्पन्न का आशीर्वाद देते हुए ईश वंदना हुई। इसके बाद समाज सेवी भाइयों की कलाइयों पर बेटियों ने राखी बांधी। मुख्य अतिथि नीतेश अग्रवाल, टी एन अग्रवाल, सुनील विकल, राजेश अग्रवाल , राकेश गर्ग, रघुवीर जैन, फूलचंद, दुष्यंत गर्ग, ओपी गोयल, सुरेश अग्रवाल की कलाइयों पर बहनों ने राखी बांधी। विदा में सभी भाइयों ने उपहार के साथ सदैव रक्षा का वचन दिया। भाइयाें को राखी बांध और एक साथ दर्जनों मां के आशीर्वाद से अभिसंचित हुई बेटियां भाव विभाेर हो उठीं।

अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि 22 वर्ष पूर्व अनाथालय में रहने वाली बेटियों के विवाह करवा कर, सावन में उन्हें बुलाकर मायके का दुलार देने का शुभारंभ संस्था ने किया था। ये अनूठा आयोजन शहर में पहली और एकमात्र संस्था माधवी अग्र महिला मंडल द्वारा ही किया जाता है।

लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम में समाज सेवी नीतेश अग्रवाल, सुनील विकल, टी एन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि के राखी बांधती बेटियां। साथ हैं माधवी अग्र महिला मंडल की सदस्याएं।

सचिव उषा बंसल ने बताया कि हर वर्ष आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों में ब्याही बेटियों को आमंत्रित किया जाता है। इस वर्ष 50 से अधिक बेटियां सपरिवार आयोजन में पधारी हैं।
दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिन राखी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेहंदी, झूला आदि का आनंद बेटियों ने लिया। आयोजन स्थल से गूंजते मल्हारों की धुन दूर तक जा रही थी। बेटियों के बच्चों ने

अपनी मां और नानियों काे रंगरंग प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। रात्रि में सदस्याओं ने बेटियों के साथ ही रुककर उनका हालचाल जाना और गृहस्थी की सीख दी। लव यू जिंदगी के प्रांकुर जैन द्वारा गोशाला की राखियों का स्टॉल लगाया गया।

कोषाध्यक्ष आभा जैन और कार्यक्रम संयोजिका नमिता गोयल ने बताया कि गुरुवार को दोपहर भाेज के बाद बेटी− दामाद और धेवते− धेवतियों को विदा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कविता गर्ग ने किया। विशिष्ट अतिथि निर्मला अग्रवाल, उषा अग्रवाल, किरन शर्मा, सीए दीपिका मित्तल, संरक्षक रजनी अग्रवाल, शशि अग्रवाल, शिल्पी, श्वेता, अर्चना, निर्मल, कुसुम, सपना, ममता, बबिता, पद्मा, काजल, अनुराधा, सोनी आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन