Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन : राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

Pragya News 24

Mon, Oct 5, 2026
Post views : 6

आगरा। स्व. राजकुमार सामा ने अपने जीवन को केवल राजनीति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सामाजिक, धार्मिक और औद्योगिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने स्वयं को कभी नेता नहीं, बल्कि भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता माना और जीवनपर्यंत एक ही राजनीतिक दल से जुड़े रहे। उनका व्यक्तित्व आज के राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणास्रोत और गुरुकुल के समान है। यह विचार विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने हींग की मंडी स्थित द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में स्व. राजकुमार सामा की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उन्हें सामा जी का सान्निध्य और आशीर्वाद दोनों प्राप्त हुए। सामा जी ने राजनीति के साथ समाज और उद्योग के लिए भी जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणा देते हैं।

जूता कारोबारियों को संगठित कर 1956 में रखी फैडरेशन की नींव
फैडरेशन के अध्यक्ष एवं स्व. राजकुमार सामा के प्रपौत्र विजय सामा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके साथ बिताए संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत विभाजन के बाद जब बड़ी संख्या में सिख, सिंधी, पंजाबी और खत्री समाज के लोग आगरा पहुंचे, तब सामा जी ने उनके लिए रोजगार और रोजी-रोटी के साधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि उस दौर में जूते के कारोबार को समाज में हीन दृष्टि से देखा जाता था। स्व. सामा ने जूता कारोबारियों को संगठित कर 1956 में द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन की स्थापना की और उद्योग को एक नई दिशा दी। आज घरेलू जूता उत्पादन का बाजार लगभग 30-35 हजार करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच चुका है। इस औद्योगिक विकास की नींव रखने वालों में सामा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संजय प्लेस की मार्केट भी सामा जी की देन
विजय सामा ने कहा कि आगरा में संजय प्लेस की मार्केट के विकास में भी स्व. राजकुमार सामा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे जीवनपर्यंत द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के निर्विरोध अध्यक्ष रहे और संगठन को मजबूती देने के लिए लगातार सक्रिय रहे। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण करते हुए नमन किया।

फैडरेशन पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में स्व. सामा के पुत्र रंजीत सामा, फैडरेशन के महासचिव नरेंद्र पुरसनानी, कोषाध्यक्ष दिलप्रीत सचदेवा, संरक्षक अनिल अरोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, घनश्याम रोहरा, दिलीप खूबचनदानी, संजय अरोरा, रवि कांत महाजन, अजय महाजन, टेक चंद, प्रमोद जैन, प्रदीप सरीन, प्रदीप मेहरा, राकेश महाजन, धर्मपाल कश्यप, राकेश अरोरा, भूपेश महाजन, ज्योति दिवान, हरीश वनजानी, सुनील विज, नारी पहलीजानी, राजेश लालवानी, मुरलीधर पंजवानी, यश गांधी, हर्ष कपूर, रवि महाजन, सुनील बजाज, परमानंद और संजय दूबे सहित बड़ी संख्या में फैडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन