Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रामलीला महोत्सव-2026 : 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार

Pragya News 24

Mon, Oct 5, 2026
Post views : 9

आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्रीराम बारात इस वर्ष भव्यता, धार्मिक गरिमा और सामाजिक संदेशों के अनूठे संगम के रूप में नजर आएगी। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से आयोजित राम बारात में इस बार कुल 168 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें 15 भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन झांकियों के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक भावनाओं के साथ सामाजिक समरसता, देशभक्ति, सनातन संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेश भी दिए जाएंगे।

राम बारात में इस बार विंटेज कारों का पूरा काफिला भी शामिल होगा। पिछले वर्ष एक विंटेज कार बारात का हिस्सा बनी थी, जबकि इस बार कई विंटेज कारें एक साथ चलेंगी। सनातन धर्म की ध्वजा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी राम बारात में शामिल होंगे।

दोपहर तीन बजे रावतपाड़ा से शुरू होगी राम बारात
श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि राम बारात को निर्धारित समय पर और सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाना कमेटी की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि दोपहर ठीक तीन बजे मुन्नालाल पेठा, रावतपाड़ा से गणेश जी की झांकी के साथ राम बारात का शुभारंभ होगा। सभी झांकियां पहले दरेसी नंबर एक पर एकत्र होंगी। इसके बाद निर्धारित क्रम में बारात आगे बढ़ेगी। कमेटी का लक्ष्य है कि रात 11 बजे तक सभी झांकियां बेलनगंज पहुंच जाएं, जिससे अगले दिन जनकपुरी स्थित गणपति किंग्स काउंटी में प्रभु श्रीराम के स्वरूप समय पर पहुंच सकें और आगे के कार्यक्रम निर्धारित समय पर संपन्न हो सकें।

ऐरावत पर विराजेंगे राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न
राम बारात का प्रमुख आकर्षण ऐरावत हाथी पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों का विराजमान होना रहेगा। चारों भाइयों के आगे रथ पर लक्ष्मी-नारायण के स्वरूप अगवानी करते हुए चलेंगे। धार्मिक आस्था, राजसी वैभव और भव्यता का यह दृश्य बारात की शोभा बढ़ाएगा।

अमर्यादित गतिविधि दिखे तो कमेटी को तत्काल दें सूचना
श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने शहरवासियों से अपील की कि राम बारात धार्मिक आस्था और मर्यादा का आयोजन है। उन्होंने कहा कि यदि बारात में कोई व्यक्ति महिला के वेश में अथवा कोई अमर्यादित झांकी दिखाई दे तो उसे श्रीरामलीला कमेटी से संबंधित न माना जाए। उन्होंने शहरवासियों से ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल कमेटी के पदाधिकारियों को देने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि कमेटी राम बारात की धार्मिक गरिमा और मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

15 भव्य झांकियां देंगी विविध सामाजिक और धार्मिक संदेश
श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि 168 झांकियों में से 15 झांकियां विशेष रूप से तैयार की गई हैं। इनमें फल-मेवा सहित विभिन्न विषयों पर आधारित झांकियां शामिल रहेंगी। उन्होंने बताया कि झांकियों को केवल धार्मिक विषयों तक सीमित नहीं रखा गया है। इनके माध्यम से सामाजिक, आध्यात्मिक, देशभक्ति और सकारात्मक सामाजिक संदेश भी लोगों तक पहुंचाए जाएंगे।

दक्षिण से उत्तर भारत तक के ऐतिहासिक मंदिरों की झलक
राम बारात प्रभारी प्रवीण स्वरूप बंसल ने बताया कि इस बार दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक के ऐतिहासिक मंदिरों को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। राम बारात की शुरुआती पांच झांकियां गणेश जी की होंगी। इनमें करीब आठ फुट ऊंचे गणेश जी हाथ जोड़कर सबसे पहले प्रभु श्रीराम की बारात की अगवानी करेंगे। उत्तराखंड, महाराष्ट्र, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति एवं धार्मिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। प्रवीण स्वरूप बंसल ने बताया कि शहरवासियों की धार्मिक भावनाओं और राम बारात की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। किसी भी स्वरूप की झांकी सड़क पर नाचते हुए नहीं चलेगी। केवल मां काली का अखाड़ा अपनी पारंपरिक प्रस्तुति के साथ शामिल होगा।

सामाजिक समरसता से पर्यावरण संरक्षण तक का संदेश
राम बारात में सामाजिक समरसता के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्युत बचत के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाली झांकियां भी शामिल होंगी। त्योहारों एवं उत्सवों में महिलाओं द्वारा मेहंदी लगाने की परंपरा और संदेश को दर्शाने वाली झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा नीम करोली बाबा की झांकी भी विशेष रूप से शामिल की गई है। कमेटी ने राम बारात के दौरान धार्मिक गरिमा, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया है।

दो एंबुलेंस रहेंगी राम बारात के साथ
आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए हेल्प आगरा की दो एंबुलेंस राम बारात के साथ रहेंगी। एक एंबुलेंस बारात के शुरुआती हिस्से में और दूसरी मध्य भाग में रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

सात किलो के रजत मुकुट में दमकेंगे रघुवर, लक्ष्मण के मुकुट में होगी शेषनाग की आकृति
राम बारात में प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों का विशेष श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। बारहद्वारी में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मुकुट एवं पोशाक तैयार करने का काम श्रीरामलीला कमेटी की श्रृंगार कमेटी द्वारा किया जा रहा है। इसकी तैयारियां पिछले दो माह से चल रही हैं।
श्रृंगार कमेटी प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीराम के मस्तक पर इस बार करीब सात किलो वजनी रजत मुकुट सुशोभित होगा। इसमें सूर्य चिन्ह बनाया गया है, जो प्रकाश की किरणों के साथ प्रभु श्रीराम के तेजस्वी स्वरूप को निखारेगा। मुकुट में जयपुर से लाई गई विशेष कलगी, भगवान विष्णु के पांच आयुध और नृत्य करते मोर की आकृति भी बनाई गई है। प्रभु श्रीराम पीतांबरी शेरवानी पर मेहरून रंग के काम और गोट से सजी पोशाक धारण करेंगे।

साढ़े छह किलो के लक्ष्मण मुकुट में सजेगी शेषनाग की आकृति
राहुल शर्मा ने बताया कि लक्ष्मण जी का रजत मुकुट करीब साढ़े छह किलो वजनी होगा। इसमें रत्नों के साथ शेषनाग की आकृतियां बनाई गई हैं। रोशनी पड़ने पर शेषनाग की आकृति चमकती हुई दिखाई देगी, जिससे लक्ष्मण जी के दिव्य स्वरूप की विशेष झलक देखने को मिलेगी। भरत और शत्रुघ्न के लिए भी पूरी तरह रजत के मुकुट तैयार किए गए हैं, जिनका वजन करीब साढ़े तीन से चार किलो होगा। इनमें कलंगी सहित अन्य आकर्षक अलंकरण किए गए हैं। राहुल शर्मा ने बताया कि चारों भाइयों के श्रृंगार में पारंपरिक स्वरूप, धार्मिक गरिमा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मुकुट और पोशाक इस प्रकार तैयार किए जा रहे हैं कि राम बारात की रोशनी में चारों स्वरूपों की दिव्यता और अधिक निखरकर सामने आए।

श्रृंगार कमेटी में राम अभिषेक शर्मा, सुमित बंसल, किट्टू शर्मा, रवि बंसल, अभिषेक अग्रवाल, हिरदेश वल्लभ गोस्वामी, अमित गुप्ता, ब्रज मोहन पाराशर, पं. तुषार शर्मा, क्रिश बंसल, सार्थक बंसल, राम वरुण शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, माधव पाण्डेय, आदित्या शर्मा (कोको), शुभम उपाध्याय, यश पाराशर, हर्ष पाराशर और सक्षम शर्मा शामिल हैं।

बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में तारा चंद, विजय गोयल, मुकेश जौहरी, टीएन अग्रवाल, रामकिशन, विष्णु दयाल, अंजुल बंसल, सुधांशु खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, संजय तिवारी, शैलेश अग्रवाल, हनी अग्रवाल, प्रसून मंगल, आयुष, गिरधर, राहुल गौतम, ऋषि, ऋतिक जौहरी, गिर्राज बंसल, विनय, मयंक, राजेंद्र अग्रवाल, महेश चंद्र, प्रकाश चंद्र, राजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, अशोक गोयल, आशीष जैन, अंकुर अग्रवाल, तपिश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन