Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

‘मीट एट आगरा’ : ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’

Pragya News 24

Mon, Oct 5, 2026
Post views : 8

आगरा। नई तकनीक, कारोबारी संपर्कों और वैश्विक साझेदारी की संभावनाओं के साथ 18वें ‘मीट एट आगरा’ का सोमवार को आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना में समापन हुआ। तीन दिवसीय फुटवियर ट्रेड फेयर में कुल 21,147 विजिटर्स पहुंचे। आयोजकों के आकलन के अनुसार, फेयर ने लगभग ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों के लिए आधार तैयार किया।

फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) के आयोजन में 10,115 पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स तथा 1,940 विद्यार्थी एवं भावी उद्यमी शामिल हुए। कुल 224 स्टॉल्स पर फुटवियर कंपोनेंट्स, मटेरियल्स, मशीनरी और औद्योगिक सहयोग सेवाओं का प्रदर्शन किया गया। उद्यमियों ने अपनी उत्पादन जरूरतों के अनुरूप तकनीक और उत्पादों की जानकारी लेने के साथ नए कारोबारी संपर्क भी स्थापित किए।

अंतिम दिन 8,810 विजिटर्स ने किया कारोबार और तकनीक का अवलोकन
फेयर के अंतिम दिन 8,810 विजिटर्स पहुंचे, जिनमें 4,428 पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स और 927 विद्यार्थी एवं भावी उद्यमी शामिल रहे। विभिन्न स्टॉल्स पर उत्पादों की तकनीकी विशेषताओं, गुणवत्ता, सोर्सिंग और आपूर्ति को लेकर खरीदारों एवं प्रदर्शकों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। भविष्य के कारोबारी सहयोग और साझेदारी की संभावनाओं को लेकर भी संवाद जारी रहा।

पिछले संस्करण के मुकाबले बढ़ी कारोबारी सहभागिता
‘मीट एट आगरा’ के इस संस्करण में विजिटर्स और बिजनेस विजिटर्स की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2025 में 19,420 कुल विजिटर्स और 8,390 पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स पहुंचे थे। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर क्रमशः 21,147 और 10,115 हो गई।

इसी तरह संभावित कारोबार का अनुमान भी पिछले वर्ष के ₹18,500 करोड़ से बढ़कर ₹21,000 करोड़ तक पहुंचा। आयोजकों के अनुसार, यह वृद्धि फुटवियर उद्योग में बढ़ती कारोबारी रुचि और नई तकनीक एवं बाजार के प्रति उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।

तकनीक और गुणवत्ता से वैश्विक प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी
एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि फेयर ने निर्माताओं को नई तकनीक और बाजार की बदलती जरूरतों से सीधे जुड़ने का अवसर दिया। यहां बने व्यावसायिक संपर्क आने वाले समय में नई साझेदारियों और कारोबार का आधार बन सकते हैं।

एफमेक के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन एएस राणा ने कहा कि वैश्विक बाजार में भारतीय फुटवियर उद्योग की स्थिति मजबूत करने के लिए गुणवत्ता, डिजाइन और उत्पादकता पर निरंतर काम करना होगा। फेयर के दौरान विकसित संपर्कों को ठोस कारोबारी परिणामों में बदलना अब महत्वपूर्ण होगा।

उपाध्यक्ष राजीव वासन ने मशीनरी और मटेरियल्स के प्रदर्शन को उत्पादन प्रक्रिया को बेहतर बनाने की दिशा में उपयोगी बताया। उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने कहा कि निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं के सीधे संवाद से गुणवत्ता और आपूर्ति संबंधी जरूरतों को समझने में मदद मिली। महासचिव प्रदीप वासन ने फेयर के दौरान बने कारोबारी संपर्कों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

चाइना पवेलियन में दिखी कारोबारियों की खास रुचि
हॉल-बी स्थित चाइना पवेलियन में भारतीय उद्यमियों ने चीनी प्रदर्शकों से फुटवियर कंपोनेंट्स, मटेरियल्स और मशीनरी की जानकारी ली। विभिन्न स्टॉल्स पर उपलब्ध तकनीकी समाधानों ने निर्माताओं को अपनी उत्पादन जरूरतों के अनुरूप विकल्प तलाशने का अवसर दिया।

विद्यार्थियों और भावी उद्यमियों को भी फुटवियर निर्माण, डिजाइन और उद्योग में उपलब्ध रोजगार एवं कारोबारी अवसरों का व्यावहारिक परिचय मिला।

पांच श्रेणियों में सात उत्कृष्ट प्रदर्शक सम्मानित
समापन समारोह में उत्पादों, नवाचार और स्टॉल प्रस्तुति के लिए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शकों को सम्मानित किया गया। बेस्ट पॉलिमर्स एंड केमिकल्स का सम्मान केएलजे पॉलिमर्स एंड केमिकल्स के सौरभ गुप्ता एवं विनय गुप्ता को दिया गया।

बेस्ट लेदर प्रोडक्ट्स का सम्मान बसंत एंटरप्रेन्योर प्रा. लि. के प्रणव मित्तल और बेस्ट मशीनरी स्टॉल का सम्मान पायनियर टेक स्टेप लिंकर्स के कपिल धवन को मिला।

बेस्ट इनोवेटिव प्रोडक्ट श्रेणी में संदीप रबर (आई) इंडस्ट्रीज के संजय गुप्ता तथा नवकार टेकटेक्स प्रा. लि. के श्रेयांश बोथरा को सम्मानित किया गया।

वहीं बेस्ट एग्जिबिटर अवार्ड स्टक केमिकल्स प्रा. लि. (स्टक ऑन ग्रुप) के शैलेश पाठक तथा श्रॉफ सेल्स कॉरपोरेशन (श्रॉफ ग्रुप) के निमित श्रॉफ एवं सौरभ श्रॉफ को प्रदान किया गया।

2 से 4 अक्टूबर 2027 तक होगा ‘मीट एट आगरा’ का 19वां संस्करण
18वें ‘मीट एट आगरा’ के समापन अवसर पर एफमेक ने 19वें संस्करण की तारीखों की घोषणा भी कर दी। ‘मीट एट आगरा 2027’ का आयोजन 2, 3 और 4 अक्टूबर 2027 को आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना में होगा।

आयोजकों के अनुसार, अगले संस्करण को और अधिक भव्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने की तैयारी की जाएगी। इस वर्ष चीन से आठ एग्जिबिटर्स ने भागीदारी की। चीनी प्रदर्शकों ने आयोजन के अनुभव को उत्साहजनक बताते हुए अगले वर्ष अधिक संख्या में भागीदारी की इच्छा जताई।

एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि 2027 के संस्करण में चीन के साथ-साथ अन्य देशों के प्रदर्शकों और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि ‘मीट एट आगरा’ को वैश्विक फुटवियर उद्योग के और व्यापक मंच के रूप में विकसित किया जा सके।

समापन अवसर पर फेयर ऑर्गनाइजिंग कमेटी की चेयरमैन माला खेड़ा, सचिव अनिरुद्ध तिवारी, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, सीफी के प्रदेश अध्यक्ष ओपिंदर लवली और महासचिव नकुल मनचंदा सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एफमेक के संकल्प अग्रवाल, सीसीएलए के अजय शर्मा, बृजेश शर्मा और मुनेंद्र सिंह ने संभाली।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन