‘मीट एट आगरा’ : डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद
Pragya News 24
Mon, Oct 5, 2026
स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर समझी मशीनरी और तकनीक, आयोजन की सराहना कर सहयोग का दिया आश्वासन
सुबह 10 बजे फेयर शुरू होने के साथ ही आगरा ट्रेड सेंटर में विजिटर्स और फुटवियर उद्योग से जुड़े उद्यमियों, कारोबारियों एवं प्रोफेशनल्स की आवाजाही शुरू हो गई। दिनभर विभिन्न स्टॉल्स पर नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी, फुटवियर कंपोनेंट्स और मटेरियल्स को जानने के साथ कारोबारी संभावनाओं पर चर्चा का सिलसिला चलता रहा।
इसी बीच जिलाधिकारी आगरा मनीष बंसल ने ‘मीट एट आगरा’ का भ्रमण किया। आगरा ट्रेड सेंटर पहुंचने पर एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, फेयर ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की चेयरपर्सन माला खेड़ा, पूर्व अध्यक्ष कैप्टन ए.एस. राणा, उपाध्यक्ष राजीव वासन एवं राजेश सहगल और प्रदीप वासन सहित एफमेक पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल का विस्तृत भ्रमण किया। उन्होंने अलग-अलग एग्जिबिटर्स के स्टॉल्स पर पहुंचकर प्रदर्शित उत्पादों, फुटवियर कंपोनेंट्स, मटेरियल्स, मशीनरी और नई तकनीकों की बारीकी से जानकारी ली। एग्जिबिटर्स से बातचीत के दौरान उन्होंने तकनीक की उपयोगिता, उत्पादन प्रक्रिया और उद्योग में उसके इस्तेमाल के बारे में भी जाना।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से चाइना पवेलियन का दौरा कर चीन से आए एग्जिबिटर्स से मुलाकात की और उनके द्वारा प्रदर्शित मशीनरी, मटेरियल्स एवं फुटवियर कंपोनेंट्स की जानकारी ली। भारतीय और विदेशी कंपनियों की भागीदारी तथा एक ही मंच पर नई तकनीकों और कारोबारी अवसरों को उपलब्ध कराने के प्रयास की उन्होंने सराहना की।
आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने फुटवियर उद्योग के विकास के लिए प्रशासन एवं सरकार के स्तर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान जीएम डीआईसी शैलेन्द्र सिंह सहित एफमेक के पदाधिकारी एवं फेयर ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन