Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लगातार नौवीं बार श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष बने मनीष अग्रवाल, विजय रोहतगी महामंत्री

Pragya News 24

Wed, Jul 9, 2025
Post views : 44

आगरा। कमला नगर स्थित श्रीकृष्ण लीला समिति के कार्यालय पर बुधवार को सम्पन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से मनीष अग्रवाल को लगातार नौवीं बार अध्यक्ष चुना गया। इसी बैठक में विजय रोहतगी को पुनः महामंत्री, संजय गोयल को कोषाध्यक्ष और अशोक गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में शेखर गोयल को पूर्ववत् लीला संयोजक बनाए रखा गया है।

गौरतलब है कि श्रीकृष्ण लीला समिति की स्थापना 1924 में हुई थी। वर्ष 2005 में स्व. पंडित महेश चंद्र शर्मा ने तर्पण के समय यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मनीष अग्रवाल को सौंपी थी। मनीष अग्रवाल ने स्व. विनोद अग्रवाल ‘कोयले वाले’ के सहयोग से समिति को एक नई दिशा दी और कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए इसे सक्रिय किया। 2005 से 2016 के बीच उन्होंने लगभग 40 दानदाताओं के सहयोग से कमला नगर में द्विमंजिला भवन क्रय कराया। इस भवन में महिलाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर, सिलाई व कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया गया, जो आज भी निरंतर संचालन में है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है।

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए स्व. महेश शर्मा, किशन बाबू, स्व. विनोद अग्रवाल और त्रिलोकीनाथ जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। बैठक में नेशनल चौंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के अध्यक्ष संजय गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मनीष अग्रवाल और उनकी टीम को बधाई दी और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पौधा भेंट किया।

इस अवसर पर संजय गर्ग, गिर्राज बंसल, राजीव अग्रवाल, आदर्श नंदन, विष्णु अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, अनूप गोयल, विनीत, मनोज बंसल, धर्मेंद्र चौधरी, कैलाश खन्ना, मधुरम, तनु गुप्ता, आशु रोहतगी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन